Aaj Ka Panchang 08 February 2025 : आज जया एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 8 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 8 फरवरी 2025 माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी जया एकादशी और शनिवार है. जया एकादशी के दिन पूजा के समय गाय के कच्चे दूध में तुलसी की मंजरी मिलाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए.यह उपाय करने से आर्थिक स्थिति मे सुधार लाता है ऐसी मान्यता है.

एकादशी की शाम तुलसी के पास घी का दीपक लगाकर 11 बार तुलसी चालीसा का जाप करें. मान्यता है इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है. दरिद्रता से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय कारगर माना गया है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 8 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 8 फरवरी 2025 (Panchang 8 February 2025)

तिथि एकादशी (7 फरवरी 2025, रात 9.26 -8 फरवरी 2025, रात 8.15)
पक्ष शुक्ल
वार शनिवार
नक्षत्र मृगशिरा
योग वैधृति, रवि योग
राहुकाल सुबह 9.50 – सुबह 11.13
सूर्योदय सुबह 7.08 – शाम 6.03
चंद्रोदय दोपहर 1.50 – प्रात: 4.44, 9 फरवरी
दिशा शूल पूर्व
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि मकर

शुभ मुहूर्त, 8 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 6 February 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.29 – सुबह 06.18
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.13 – दोपहर 12.56
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.28 – शाम 05.55
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त सुबह 9.31 – सुबह 11.05
निशिता काल मुहूर्त रात 12.07 – प्रात: 1.00, 9 फरवरी
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 27 March 2025 : आज गुरु प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 1.58 – दोपहर 3.21
  • विडाल योग – सुबह 7.05 – शाम 6.07
  • भद्रा – सुबह 8.48 – रात 8.15
  • गुलिक काल – सुबह 7.05 – सुबह 8.28

आज का उपाय

जया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और जल में शक्कर डालकर अर्पित करें. वहीं शाम के समय पीपल के पेड़ के समक्ष घी का दीपक जलाएं. मान्यता है इससे पितरों को कुयोनि से मुक्ति मिलती है साथ ही आपके लिए भी स्वर्ग के द्वार खुलते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment