आ गई सीमा हैदर की डिलीवरी की डेट, इस दिन सचिन के घर आएगा नन्हा मेहमान

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी 2023 में सुर्खियों में रही थी। सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते होते हुए भारत अपने चार बच्चों के साथ पहुंची थी। लोग मांग कर रहे थे कि सीमा और सचिन का एक कम से कम एक बच्चा तो होना चाहिए। दो महीने पहले ही सीमा हैदर ने प्रेग्नेंसी की बात वीडियो के जरिए बताई थी। वीडियो बनाकर सीमा हैदर ने बताया था कि सीमा और सचिन के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। अब सीमा हैदर की डिलीवरी की तारीख नजदीक आ गई है।

सीमा हैदर जब सात महीने की प्रेग्नेंट थी तो उन्होंने एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में सीमा हैदर ने प्रेग्नेंसी को कंफर्म करने के साथ बताया था कि उनकी डिलीवर फरवरी 2025 में होगी। यही नहीं सचिन मीणा के साथ सीमा हैदर ने कई वीडियो शेयर किए थे। सीमा हैदर के अनुसार फरवरी में उनकी कभी भी डिलीवरी हो सकती है।

दूसरी ओर, पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कहा सचिन और सीमा के बच्चे को नाजायज बताते हुए कहा था कि जो अपने पति की नहीं हुई, वो सचिन की क्या होगी। बच्चे की कस्टडी के लिए गुलाम हैदर ने सीमा हैदर के खिलाफ केस दर्ज कराया हुआ है।

मई 2023 सीमा हैदर बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंची थी

सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पबजी गेम खेलते हुए शुरू हुई थी। करीब तीन साल पहले मई 2023 में अपने चार बच्चों के साथ सीमा हैदर नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। अवैध तरीके से भारत आने पर नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर और सचिन को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है।

पढ़ें  ‘नव भारत दर्पण’ संस्था का बैनर लॉन्च, अध्यक्ष के भाई की जयंती पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर सेवा भाव से की शुरुआत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment