सीने में चाकू लगते ही पत‍ि चिल्लाया, मुझे मत मारो…तलाक दे दूंगा, फ‍िर पत्नी ने प्रेमी संग म‍िलकर पार की सारी हदें

Sanchar Now
4 Min Read

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को टुकड़ों में काटकर एक प्लास्टिक के ड्रम में रख दिया और उस पर सीमेंट डालकर उसे पूरी तरह सील कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ राजपूत अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 5 साल की बेटी के साथ मेरठ के इंदिरानगर में किराए के मकान में रहते थे. सौरभ की पोस्टिंग लंदन में थी और वह 4 मार्च को मेरठ लौटे थे. बताया जा रहा है कि मुस्कान के साहिल नामक युवक के साथ प्रेम संबंध थे और दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की साजिश रची.

मां की गवाही से खुला राज

हत्या की रात मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद शव के टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में डालकर उसे सीमेंट और पानी के घोल से भर दिया, ताकि बदबू न फैले और किसी को शक न हो. घटना के बाद मुस्कान ने पड़ोसियों को बताया कि वह अपने पति के साथ हिमाचल घूमने जा रही है और उसने घर को बाहर से ताला लगा दिया. लेकिन जब कई दिनों तक किसी ने सौरभ को नहीं देखा, तो शक बढ़ गया.

इस बीच मुस्कान ने अपनी मां को फोन पर हत्या की पूरी सच्चाई बता दी. मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुस्कान से पूछताछ की. मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मौत के घाट उतारा. बता दें कि सौरव कुमार ने 2016 में प्रेम विवाह किया था. इसके बाद उनका अपने परिवार से विवाद चल रहा था. 3 साल पहले सौरव अपनी पत्नी मुस्कान के साथ इंदिरानगर में किराए के मकान में रहने लगा था. बताया जाता है कि उनकी एक 5 साल की बेटी भी है जो दूसरी कक्षा में पढ़ती है.

पढ़ें  मौलाना तौकीर रजा के करीबियों की प्रॉपर्टी सील, 27 को जेल भेजा… अब तक क्या-क्या हुआ एक्शन?

ड्रम में सीमेंट के नीचे दबा शव

जब पुलिस घर पहुंची, तो वहां एक बड़ा प्लास्टिक ड्रम रखा मिला. पुलिस ने ड्रम को खोलने की कोशिश की, लेकिन सीमेंट जमने के कारण शव बाहर नहीं निकाला जा सका. आखिरकार, पुलिस ने ड्रम को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. वहां कड़ी मशक्कत के बाद ड्रम को काटकर शव को बाहर निकाला गया. शव पूरी तरह सीमेंट में जम चुका था, जिससे उसे निकालने में घंटों लग गए.

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी गिरफ्तार

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. हत्या के पीछे मुख्य कारण मुस्कान और साहिल के प्रेम संबंध थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है और जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह स्तब्ध रह गया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा.

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment