Aaj Ka Panchang, 22 March 2025 : आज शीतला अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 22 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 22 मार्च 2025 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि यानी शीतला अष्टमी है. शीतला अष्टमी पर भी ठंडे भोग से ही माता शीतला की पूजा की जाती है.

मान्यता है शीतला माता के प्रभाव से संतान और परिवार में कभी चेचक जैसी बीमारी नहीं होती. वहीं आज शनिवार भी है, ऐसे में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिन लोगों पर चल रही है वो शनि यंत्र की पूजा करें. इस दौरान काली गाय को उड़द की दाल या तिल भी खिलाएं. ऐसा करना शुभ होता है.

शनिवार को कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल बनता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 22 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 22 मार्च 2025 (Panchang 22 March 2025)

तिथि अष्टमी (22 मार्च 2025, सुबह 4.23 – 23 मार्च 2025, सुबह 5.23)
पक्ष कृष्ण
वार शनिवार
नक्षत्र मूल
योग व्यतीपात
राहुकाल सुबह 9.25 – सुबह 10.57
सूर्योदय सुबह 6.29 – शाम 6.28
चंद्रोदय
प्रात: 1.59 – सुबह 11.07, 23 मार्च
दिशा शूल
पूर्व
चंद्र राशि
धनु
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 22 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 22 March 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त
रात 8.33 – रात 10.16
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 23 मार्च
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 22 January 2024: ऐतिहासिक दिन, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, जलेगी राम ज्योति, जानें मुहूर्त, शुभ योग, राहुकाल

22 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 1.59 – दोपहर 3.31
  • आडल योग – सुबह 6.23 – सुबह 3.23, 23 मार्च
  • गुलिक काल – सुबह 6.23 – सुबह 7.54
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment