SANCHAR NOW
Advertisement
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
No Result
View All Result
SANCHAR NOW
No Result
View All Result
Home एनसीआर ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो की हाईराइज बिल्डिंगों में भी लगी आग को बुझाएंगे रोबोट, 30 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदेगा प्राधिकरण

Sanchar Now by Sanchar Now
04/04/2025
in ग्रेटर नोएडा, प्राधिकरण
0
ग्रेनो की हाईराइज बिल्डिंगों में भी लगी आग को बुझाएंगे रोबोट, 30 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदेगा प्राधिकरण

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा की हाईराइज बिल्डिंगों भी आग बुझाना आसान हो जाएगा। जिन जगहों पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच पा रहे, वहां रोबोट आग बुझाएगा। अग्निशमन कर्मियों को अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी पडे़गी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों से लैस करने जा रहा है। प्राधिकरण बोर्ड से विगत 29 मार्च को मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अग्निश्मन उपकरण खरीदने के लिए अग्निशमन विभाग और प्राधिकरण की तकनीकी समिति का गठन जल्द होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ की तरफ से 16 जनवरी 2025 को पत्र जारी किया गया, जिसमें अग्निशमन विभाग को फायर उपकरणों से लैस करने की बात कही गई है। इसके आधार पर अग्निशमन विभाग की तरफ से फायर उपकरणों की सूची बनाकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को उपलब्ध करायी गयी।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगें बहुत हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्र भी बहुत अधिक हैं। गांवों में संकरे रास्ते हैं। इन जगहों पर आगजनी की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सहमति दे दी और विगत 29 मार्च को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड के समक्ष रखा। बोर्ड ने भी इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया और अग्निशमन विभाग को फायर उपकरण उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी। अब टेंडर प्रक्रिया के जरिए अग्निशमन उपकरण खरीदने के लिए तकनीकी समिति जल्द ही गठित होने जा रही है।

अग्निशमन विभाग के एक रोबोट फायर सहित 14 कैटेगरी के लगभग 100 उपकरण का प्रस्ताव दिया है। इन उपकरणों को खरीदने पर 29.48 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। अग्निशमन ने रोबोट फायर खरीदने की सिफारिश की है। रोबोट फायर उन जगहों पर भी आगजनी से निपटने में सक्षम होगा, जहां पर अग्निशमन कर्मी नहीं पहुंच सकते। वहीं फोम टेंडर से केमिकल्स और अन्य तरल पदार्थों में लगी आग से निपटने में कारगर होगा। हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल 120 मीटर तक की ऊंचाई होने पर आगजनी से निपटने के लिए 150 बार प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति करने में सक्षम है। इसी तरह वाटर टेंडर के जरिए 80 मीटर तक बहुमंजिला इमारतों में लगी आग से निपटने में मदद मिलेगी।

पढ़ें  विधवा महिला की गर्भपात के दौरान मौत का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंगों को देखते हुए ये उपकरण बहुत ही उपयोगी हैं। वाटर मिस्ट के जरिए बिजली के ट्रांसफॉर्मर, किचन, गैस सिलेंडर, कार में लगी आग से निपटने में उपयोगी है। कटिंग टूल से आगजनी में फंसे लोगों को बचाने के लिए लोहे को काटने के काम आएगा। प्रॉक्सिमिटी सूट और केमिकल सूट से तापयुक्त एवं केमिकल की आग से निपटने के लिए इस्तेमाल होगा। कार्बन कंपोजिट सिलेंडर से धुएं युक्त वातावरण में भी फायर कर्मी लंबे समय तक बचाव कार्य कर सकेंगे। एलमोनाइज सूट से 300 डिग्री तापमान होने पर भी रेस्क्यू करने के लिए उपयोगी है। लंबी अवधि तक आगजनी से निपटने के लिए पानी की आपूर्ति करने में वाटर बाउजर ही कारगर है। जंपिंग कुशन के जरिए निकास मार्गों के अवरुद्ध होने पर अंदर फंसे व्यक्तियों को निकालने में उपयोगी है। बिजली के पोल और पानी की टंकी पर चढ़े व्यक्ति को बचाने में भी यह बहुत कारगर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी औपचारिकता पूरी कर इन उपकरणों को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह उपकरण खरीदेगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

उपकरण                                       संख्या
रोबोट फायर                                      1
फोम टेंडर                                          4
हाइराइज फायर फाइटिंग व्हीकल       4
वाटर बाउजर                                     4
वाटर टेंडर (5000 लीटर)                    4
वाटर टेंडर (2500 लीटर)                    4
वाटर मिस्ट                                         4
कटिंग टूल्स, कॉम्बी टूल्स स्पेडर करंट   2
प्रॉक्सीमिटी सूट                                20
कैमिकल सूट/हैजमेट सूट                  08
ब्रीदिंग ऑपरेट सेट।                           20
कार्बन कंपोजिट सिलेंडर।                   20
एलमोनाइज सूट                                04

Tags: Greater noida authirityRobot fire extinguishersRobotsSanchar now
Previous Post

दादरी एनटीपीसी प्लांट के स्टोर रूम में कर्मचारियों ने किया सुसाइड

Next Post

ग्रेटर नोएडा में होगा बड़े निवेश, उद्योग, शिक्षण संस्थान और हॉस्पिटल के लिए निवेशकों ने मांगी जमीन

Sanchar Now

Sanchar Now

Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com

Next Post
ग्रेटर नोएडा में होगा बड़े निवेश, उद्योग, शिक्षण संस्थान और हॉस्पिटल के लिए निवेशकों ने मांगी जमीन

ग्रेटर नोएडा में होगा बड़े निवेश, उद्योग, शिक्षण संस्थान और हॉस्पिटल के लिए निवेशकों ने मांगी जमीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
घरों के आसपास कूड़ा फेकने वाले हो जाओ सावधान, कूड़ा प्रबंधन न करने पर लगेगा जुर्माना

घरों के आसपास कूड़ा फेकने वाले हो जाओ सावधान, कूड़ा प्रबंधन न करने पर लगेगा जुर्माना

25/07/2025
चार गांवों को मिलेगी सीवर की समस्या से राहत दिसंबर 2026 तक मेन सीवर लाइन से जोड़ने का लक्ष्य

चार गांवों को मिलेगी सीवर की समस्या से राहत दिसंबर 2026 तक मेन सीवर लाइन से जोड़ने का लक्ष्य

25/07/2025
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्‍तार, प्रभावित होंगे 17 हजार परिवार, जानिए कितना मिलेगा मुआवजा?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विस्‍तार, प्रभावित होंगे 17 हजार परिवार, जानिए कितना मिलेगा मुआवजा?

25/07/2025
ग्रीनरी से समझौता नहीं! ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यान रखरखाव में लापरवाही पर चार फर्मों पर लगाया ₹1.10 लाख का जुर्माना

ग्रीनरी से समझौता नहीं! ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यान रखरखाव में लापरवाही पर चार फर्मों पर लगाया ₹1.10 लाख का जुर्माना

25/07/2025

Recent News

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Our Visisters

Our Visitor

1268995

Recent News

घरों के आसपास कूड़ा फेकने वाले हो जाओ सावधान, कूड़ा प्रबंधन न करने पर लगेगा जुर्माना

घरों के आसपास कूड़ा फेकने वाले हो जाओ सावधान, कूड़ा प्रबंधन न करने पर लगेगा जुर्माना

25/07/2025
चार गांवों को मिलेगी सीवर की समस्या से राहत दिसंबर 2026 तक मेन सीवर लाइन से जोड़ने का लक्ष्य

चार गांवों को मिलेगी सीवर की समस्या से राहत दिसंबर 2026 तक मेन सीवर लाइन से जोड़ने का लक्ष्य

25/07/2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.OkPrivacy policy