अवैध संबंध का शक और रोज-रोज के झगड़े; नोएडा में इंजीनियर पत्नी के मर्डर की पूरी कहानी

Sanchar Now
5 Min Read

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-15 में एक महिला सिविल इंजीनियर की उसके ही पति ने क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी। आरोपी नुरुल्लाह हैदर को शक था कि उसकी पत्नी आसमां खान का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी शक के चलते वह अक्सर उससे विवाद करता रहता था। शुक्रवार को बात इतनी बढ़ गई कि उसने हथौड़े और चाकू से हमला कर पत्नी की जान ले ली।

करीब एक साल पहले नुरुल्लाह को किसी फोन कॉल पर पत्नी के संबंधों को लेकर शक हुआ। इसके बाद से वह हर बात पर पत्नी से उलझने लगा। शुक्रवार को यह शक खूनी रूप ले बैठा। पहले तो उसने हथौड़े से आसमां के सिर पर वार किया जिससे वह बेहोश हो गई। फिर उसने चाकू से हमला जारी रखा। हमला इतना बेरहम था कि महिला का चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा था।

बेटे की बात लेती तो जिंदा होती महिला

गुरुवार और शुक्रवार को हुए झगड़ों से परेशान 19 साल के बेटे ने आसमां से कहा था कि वह कुछ दिन के लिए नानी के घर चली जाएं, लेकिन आसमां ने बेटे की बात नहीं मानी। हालांकि आसमां की जिद देखकर उसकी मां भी बेटी के घर पर ही रुक गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को जब सब अपने कमरों में थे। इसी बीच नुरुल्लाह पत्नी आसमां को धक्का देते हुए पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया। जहां उसने आसमां पर पहले हथौड़े और फिर चाकू से कई ताबड़तोड़ वार किए। माना जा रहा है कि नुरुल्लाह ने आसमां की मौत होने तक उसपर चाकू और हथौड़े बरसाए।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में बर्गर खिलाने के बहाने रिश्तेदार ने की मासूम के साथ हैवानियत, गिरफ्तार

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा नुरुल्लाह

पड़ोसियों का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी नुरुल्लाह घर से निकल गया। वह सीधा सेक्टर-20 थाने पहुंचा। जहां उसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। हालांकि वारदात फेज-1 थानाक्षेत्र में हुई थी, लेकिन वह सेक्टर-20 थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। कुछ लोगों का कहना है कि वह पैदल गया, तो कुछ का दावा है कि वह ई-रिक्शा से थाने पहुंचा।

परिवार और पड़ोसियों में शोक

पड़ोसियों का कहना है कि आसमां बहुत खुले विचारों वाली महिला थी। वह आसपास के लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थी। मौजूदा समय में नुरुल्लाह बेरोजगार था। इसके चलते पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी आसमां उठा रही थी। पड़ोसियों की मानें तो आसमां और नुरुल्लाह की उम्र में 13 साल का अंतर भी था। एक ओर जहां आसमां खुले विचारों वाली महिला थी। वहीं नुरुल्लाह हमेशा शांत रहने वाला व्यक्ति था। इसके चलते उनके विचारों में भी जमीन आसमान का अंतर था। शक होने का यह भी कारण माना जा रहा है।

रिश्तेदारों के सामने भी हुआ झगड़ा

आसमां के बेटे ने पुलिस को बताया कि गुरुवार पूरी रात उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ। इसके चलते शुक्रवार को आसमां ने अपने रिश्तेदारों को घर बुलाया था। शुक्रवार दोपहर तक सभी रिश्तेदार घर पर इकट्ठा हुए थे। इस दौरान भी नुरुल्लाह आसमां से झगड़ता रहा। हालांकि लोगों के समझाने पर भी दोनों में झगड़ा जारी रहा तो रिश्तेदार कमरे में चले गए। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे नुरुल्लाह आसमां को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गया। जहां उसने हथौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर आसमां की जान ले ली।

पढ़ें  जेवर एयरपोर्ट के कार्गो हब में अनाथ युवाओं को मिलेंगी नौकरियां, क्या-क्या होंगे काम

20 साल पहले हुई थी शादी, विचारों में असमानता

नोएडा पुलिस की मानें तो आसमां और नुरुल्लाह की शादी बीस साल पहले साल 2005 में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। बेटे की उम्र 19 साल है। जबकि बेटी की उम्र 22 साल है। पुलिस के अनुसार नुरुल्लाह बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला है। जबकि आसमां दिल्ली के जामियानगर की रहने वाली थी। दोनों नोएडा के सी ब्लॉक में अपने बेटे और बेटी के साथ रह रहे थे। आसमां नोएडा सेक्टर-62 की एक कंपनी में सिविल इंजीनियर थीं, जबकि नुरुल्लाह वर्तमान में बेरोजगार था। नुरुल्लाह की उम्र 55 साल जबकि आसमां की उम्र 42 साल बताई जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment