Aaj Ka Panchang, 6 April 2025 : आज रामनवमी, जानें शुभ पूजा के लिए मुहूर्त का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang 6 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 6 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी का त्योहार है. आज माता सिद्धिदात्री और श्रीराम दोनों की पूजा होती है. कहते हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा से समस्त सिद्धि प्राप्ति का वरदान मिलता है.

ऐसे में अगर शत्रु बाधा आपको परेशान कर रही है. कार्य में विघ्न आ रहे हैं तो माता के समक्ष घी का दीपक लगाकर इस मंत्र का जाप करें – सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरि। एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरिविनाशनम्॥ इसके बाद पीपल के पत्ते पर रोली से दूं लिख कर पूजा कर प्रवाहित करें. ये उपाय समस्त बाधा मुक्ति के लिए कारगर है.

वहीं राम नवमी के पावन अवसर पर आज राम जी को कंद का फल अर्पित करें और पीले फूल चढ़ाएं इसके बाद सुंदरकांड का पाठ करें. इससे घर में खुशहाली आती है, परिवार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 6 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग,6 अप्रैल 2025 (Panchang 6 April 2025)

तिथि अष्टमी (5 अप्रैल 2025, रात 7.26 – 6 अप्रैल 2025, रात 7.22)
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
नक्षत्र पुष्य
योग सुकर्मा, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल शाम 5.07 – शाम 6.42
सूर्योदय सुबह 6.15 – शाम 6.37
चंद्रोदय प्रात: 12.44 – प्रात: 3.00, 7 अप्रैल
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि कर्क
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 6 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 6 April 2025)

पढ़ें  आज का पंचांग (5 January 2026): आज शाम से शुरू होगा भद्रा का साया, पंचांग से जानिए 5 जनवरी के दिन किस समय पर करें पूजन
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 – सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 – दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 – शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त रात 11.46 – प्रात: 1.26, 7 अप्रैल
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 – प्रात: 12.52, 7 अप्रैल

6 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – दोपहर 12.24 – दोपहर 1.58
  • आडल योग -पूरे दिन
  • गुलिक काल – दोपहर 3.33 – शाम 5.07
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment