ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया बीजेपी का 45वा स्थापना दिवस

Sanchar Now
5 Min Read

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 45 वा स्थापना दिवस पूरे देश में सभी बूथों पर मनाया जा रहा है। गौतम बुध नगर में ग्रेटर नोएडा मंडल पर बीजेपी के द्वारा राज्य सभा सांसद वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की मौजूदगी में सेक्टर 151 में जेपी अमन क्लब हाउस में बूथ नंबर 713 पर स्थापना दिवस मनाया गया।  इस दौरान भाजपा झंडा लगाया गया और भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

दरअसल, सेक्टर 151 के जेपी अमन क्लब हाउस में सोमवार को भाजपा का 45वा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा व कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सभा सांसद वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा व एमएलसी श्रीचन्द शर्मा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा का 45 वाँ स्थापना दिवस पूरे भारत में सभी बूथों पर मनाया जा रहा है जो की छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक निम्न कार्यक्रम बूथ मंडल ज़िला प्रदेश स्तर तक चलेंगे। जिसमे आज भारत माता व हम सबके मार्गदर्शक राष्ट के महान स्वतंत्रता सेनानी चिन्तक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी व राष्ट्रवादी अंत्योदय के प्रेरणासोत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों को पुष्पांजली अर्पित की गयी। इस दौरान उन्होंने बताया कि छह अप्रैल 1980 से भाजपा स्थापना दिवस से संघर्षों से आगे बढ़ते हुए आज देश में एनडीए भाजपा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का तीसरा कार्यकाल चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ऐतिहासिक कार्य हुए धारा 370, राम मंदिर निर्माण का कोर्ट के द्वारा मार्ग खुला और राम मंदिर बना। आज देश की संसद रात के तीन बजे तक उस वक़्फ़ बोर्ड संशोधन के लिये खुली जिनसे आम जन मानस परेशान दुखी था। वक़्फ़ का एक ऐसा नियम कांग्रेस UPA सरकार ने लूट का अड्डा बनाया जिसमे वक़्फ़ जिस किसी की ज़मीन पर दावा कर उसे अपनी बताता था लेकिन अब ऐसा चलने वाला नहीं है अब पहले कागज दिखाओ जब कुछ होगा। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ़ करते हुए कहा आज प्रदेश में क़ानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। प्रदेश में विकास कार्यों के साथ आध्यात्मिक ऐतिहासिक महाकुंभ जिसमे देश विदेश से 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम गंगा किया।

पढ़ें  चोरी की फॉर्च्यूनर सहित दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा भाजपा स्थापना दिवस व बूथ संवाद पर कार्यक्रम करते हुए पार्टी की रीटीनीति के विषय में बताते हुए नये लोगो को भी पार्टी से जोड़ना है। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक प्राथमिक सदस्य वाली पार्टी है। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है देश ज्ञान विज्ञान आर्थिक व सैन्य रूप से मज़बूत हुआ है। वही एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन के कार्यों में लगकर पार्टी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाते हुए जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए सेवा समर्पण भाव से कार्य करे। इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, दीपक नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी, वीरेन्द्र भाटी, रवि जिन्दल, अरुण प्रधान, महेश शर्मा, नवीन भाटी, अमन कौशिक, नीतीश भाटी, राज़ेश शर्मा व संजय चौहान सहित भारी संख्या के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment