SANCHAR NOW
Advertisement
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
No Result
View All Result
SANCHAR NOW
No Result
View All Result
Home एनसीआर

शक… नफरत और कत्ल: हथौड़े से बिगाड़ा इंजीनियर पत्नी का खूबसूरत चेहरा… फिर काटा गला; सामने आया बर्बरता का सच

Sanchar Now by Sanchar Now
07/04/2025
in एनसीआर, नोएडा
0
शक… नफरत और कत्ल: हथौड़े से बिगाड़ा इंजीनियर पत्नी का खूबसूरत चेहरा… फिर काटा गला; सामने आया बर्बरता का सच

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-15 में स्थित शुक्रवार दोपहर को तीन मंजिला मकान में सिविल इंजीनियर महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति नुरुल्लाह हैदर है। इंजीनियर महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पति के हथौड़े के पहले वार के बाद महिला कोमा में चली गई थी। इसके बाद भी महिला पर सिलसिलेवार तरीके से हथौड़े से वार किया गया। इतना ही नहीं आरोपी पति ने पत्नी का चाकू से भी गला रेत डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज होने की भी पुष्टि हुई है।

क्या था पूरा मामला?

नोएडा पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों नुरुल्लाह हैदर की उसकी पत्नी आसमां से झगड़ा हुआ। रिश्तेदारों ने आकर मामले को शांत कराया। लेकिन रिश्तेदारों के जाने के बाद जब पति-पत्नी की दोबारा लड़ाई हुई तो पति नुरुल्लाह हैदर ने पत्नी आसमां की हत्या करने की ठान ली। शुक्रवार दोपहर आसमां करीब एक बजे पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सो रही थीं। उसी दौरान नुरुल्लाह हैदर वहां पहुंचा। हथौड़े और चाकू से वार कर दिया। आसमां की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाना सेक्टर-20 पहुंचा और वारदात करने की बात पुलिसकर्मियों के सामने कबूल कर ली। इसके बाद थाना फेज-1 पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला का अंतिम संस्कार हत्या के अगले दिन ही कर दिया गया था। पुलिस ने शनिवार को ही घटना में इस्तेमाल चाकू और हथौड़े को बरामद किया था।

पढ़ें  अरे! अथॉरिटी की 2 हजार करोड़ की जमीन ही बेच डाली, 9 आरोपियों पर FIR दर्ज, DM ने रजिस्ट्री पर लगा दी रोक

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट लगने से वह कोमा में चली गई थी। इसके बाद मौत हुई। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जो स्वीकार किया, वह चौंकाने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सोई हुई थी। वह किचन से चाकू लाया और उसकी गर्दन रेत दी। खून तेजी से बहने लगा। फिर कमरे में रखें हथौड़े से ताबड़तोड़ सिर और चेहरे पर कई वार किए। जब वह आश्वस्त हो गया कि पत्नी मर गई है। इसके बाद ही कमरे से बाहर निकला।

शनिवार को भी आरोपी पति के चेहरे पर कोई पछतावा या अफसोस नहीं दिखा। आरोपी पति यही कहता रहा कि वह पत्नी से मोबाइल पर ज्यादा लोगों से बात करने से मना करता था। पुलिस ने थाना फेज-1 में बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी नुरुल्लाह हैदर ने बताया कि वह 10 साल से बेरोजगार है।

पत्नी आसमां एमएनसी में प्रोजेक्ट मैनेजर थीं। इस वजह से आसमां हमेशा उससे दुर्व्यवहार करती थीं। इससे वह गुस्से में था। शुक्रवार को जब लड़ाई हुई तो आरोपी ने सोचा कि रोज-रोज की कलह से अच्छा है कि पत्नी को खत्म कर दिया जाए। उसने यह भी कहा कि आसमां के मोबाइल पर अक्सर अनजान नंबर से कॉल आती थी। यह उसे पसंद नहीं था। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को मना भी किया था।

अक्सर होता था दोनों में झगड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आसमां और नुरुल्लाह में अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी पत्नी पर शक करता था। एमएनसी में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर कार्यरत आसमां का यह जवाब होता था कि वह ऑफिस से जुड़े काम के सिलसिले में किसी से फोन पर बात करती हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़े को सुलझाने के लिए बहन एवं उनके पति और अन्य रिश्तेदार आए थे। आसमां ने तब कहा था कि इनका शक खत्म नहीं हो रहा है।

पढ़ें  नोएडा प्राधिकरण में तैनात रहे राजेश कुमार को यूपीपीसीएल ने भी किया सस्पेंड

पुलिस पूछताछ के दौरान वह कई बार यह बोला कि पत्नी के मोबाइल पर फोन आते थे। इस हत्याकांड के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। दोनों बच्चे मौसी के साथ चले गए हैं। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य को चार्जशीट में दर्ज किया जाएगा।

Previous Post

Greater Noida में महिला को बिरयानी ऑर्डर करना पड़ा महंगा, हिरासत में रेस्तरां संचालक; ये है पूरा मामला

Next Post

Aaj Ka Panchang, 8 April 2025 : आज कामदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now

Sanchar Now

Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com

Next Post
Aaj Ka Panchang, 8 April 2025 : आज कामदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 8 April 2025 : आज कामदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्रेटर नोएडा वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश मार्च, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन के बाद सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश मार्च, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन के बाद सौपा ज्ञापन

07/11/2025
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले—हजारों करोड़ के विकास कार्यों को मिली गति, अवैध कब्ज़े हटाने से लेकर नई नीतियों तक कई महत्वपूर्ण निर्णय

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले—हजारों करोड़ के विकास कार्यों को मिली गति, अवैध कब्ज़े हटाने से लेकर नई नीतियों तक कई महत्वपूर्ण निर्णय

07/11/2025
10 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फिर गूंजेगी रफ्तार, जापान सुपर फॉर्मूला रेसिंग की तैयारी शुरू

10 साल बाद बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर फिर गूंजेगी रफ्तार, जापान सुपर फॉर्मूला रेसिंग की तैयारी शुरू

07/11/2025
हिंदी रंगमंच के स्तंभ पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

हिंदी रंगमंच के स्तंभ पद्मश्री दया प्रकाश सिन्हा का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

07/11/2025

Recent News

संचार न्यूज डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से हम अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्यों और स्थानीय समाचारों मुख्यतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर की खबरों को Facebook, YouTube, Instagram, Twitter और हमारे पोर्टल sancharnews.in के माध्यम से प्रकाशित कर रहे हैं।

Follow Us

Our Visisters

Our Visitor

1273502

Recent News

ग्रेटर नोएडा वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश मार्च, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन के बाद सौपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश मार्च, सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन के बाद सौपा ज्ञापन

07/11/2025
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले—हजारों करोड़ के विकास कार्यों को मिली गति, अवैध कब्ज़े हटाने से लेकर नई नीतियों तक कई महत्वपूर्ण निर्णय

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक में बड़े फैसले—हजारों करोड़ के विकास कार्यों को मिली गति, अवैध कब्ज़े हटाने से लेकर नई नीतियों तक कई महत्वपूर्ण निर्णय

07/11/2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
  • Home

© 2025 Sanchar Now All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय

© 2025 Sanchar Now All Rights Reserved.

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.