गर्लफ्रेंड के साथ OYO होटल पहुंचा इंजीनियर, कमरे में हुआ कुछ ऐसा… प्रेमी ने दे दी जान; देखती रह गई प्रेमिका

Sanchar Now
2 Min Read

कुत्ते के इलाज को लेकर हुए विवाद में सेक्टर-27 स्थित एक ओयो होटल में रुके इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इंजीनियर अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था। अस्पताल से मीमो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

​​​​​​​हाथरस के रहने वाले थे इंजीनियर

पुलिस के मुताबिक हाथरस के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला 38 वर्षीय उमेश सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब अपनी 22 साल की प्रेमिका के साथ सेक्टर-27 स्थित वेमेशन ओयो होटल आया था। वहां पर दोनों ने खाना खाया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। इसी बीच उमेश ने होटल के कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुत्ते के इलाज को लेकर हुई थी कहासुनी

मृतक की प्रेमिका का दावा है कि जिस समय उमेश ने आत्महत्या की वह वॉशरूम में थी। प्रेमिका ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर प्रेमिका और इंजीनियर में कहासुनी हो गई। कुछ ही समय बाद उमेश ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुत्ते पर दोनों पक्ष का दावा

प्रेमिका का दावा है कि कुत्ता उमेश और उसने मिलकर खरीदा था, जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि कुत्ता उनका है।

पढ़ें  पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment