नोएडा में लगी भीषण आग, 6 किसानों की 20 बीघा फसल जलकर राख, देर से पहुंचे फायर ब्रिगेड वाले

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में आज सुबह आग का तांडव देखने को मिला। जहां आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को जलाकर राख कर दिया। दादूपुर गांव में सोमवार सुबह खेत में अचानक आग लग गई। जिसमें करीब 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

खेतों में तेजी से फैली आग

यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार खेतों में अचानक आग लगने के बाद यह तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत भी की, लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। लेकिन तब तक लाखों की फसल जलकर राख हो गई।

6 किसानों की फसल तबाह

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया। इस घटना में 6 किसानों की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल पलभर में तबाह हो गई। नोएडा पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन इस घटना में हुए किसानों के नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पढ़ें  नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के पास खौफनाक हादसा, कार चालक ने छात्रों समेत 5 लोगों को रौंदा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment