बारात छोड़ अचानक भाग गया दूल्हा, इधर-उधर घूमता रहा… फिर अमेठी में मालगाड़ी के सामने हो गया खड़ा

Sanchar Now
3 Min Read

अमेठी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बारात जा रहा दूल्हा अचानक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया. काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन दूल्हा परिजनों को फोन पर गुमराह करता रहा. कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दूल्हे ने ट्रेन के आगे खड़े होकर कर आत्महत्या कर ली.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बारात रायबरेली से मऊ जिले के घोसी जा रही थी. फिलहाल आत्महत्या की वजह क्या रही? ये सामने नहीं आ पाया है.

दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने खड़े होकर दी जान

दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास का है. बीती शाम रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र स्थित सूची चौराहे से रवि कुमार पुत्र राम किशोर यादव उम्र 30 वर्ष जिसकी बारात मऊ जिले के घोसी जा रही थी. बारात बीती शाम गौरीगंज कस्बे के सैठा चौराहे के पास पहुंची ही थी कि दूल्हा गाड़ी से उतरकर फरार हो गया. काफी देर तक परिजन उसे फोन करते रहे, लेकिन दूल्हा उन्हें अलग अलग जगह बताकर गुमराह करता रहा.

इसी बीच प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही ट्रेन पर सवार होकर दूल्हा बनी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और उतर गया. कुछ देर बाद प्रतापगढ़ से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने खड़ा हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लोको पायलट ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी. पॉइंट मैन चंदन कुमार द्वारा गौरीगंज रेलवे स्टेशन को दी गई. जिसके बाद स्टेशन मास्टर संजय ने मेमो देते हुए गौरीगंज कोतवाली को घटना की जानकारी दी.

पढ़ें  यूपी पुलिस के लिए आई बुरी खबर, इस तारीख तक सभी की छुट्टियां रद- पढ़िए आदेश

दूल्हे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

सूचना मिलते ही गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी. घटना किलोमीटर नंबर 957/18-957/20 के बीच हुई. दूल्हे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. आत्महत्या की वजह क्या रही? यह अभी सामने नहीं आया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. रवि की शादी मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के नवापुर गांव के रहने वाले आनंद यादव पुत्र स्व. विक्रम यादव की बहन से होने वाली थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment