नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकांउटर, नदीम के पैर में लगी गोली, तीन अरेस्ट

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा में थाना सेक्टर 39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ में घायल किया। दो अन्य बदमाशों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

सोम बाजार कट के सामने पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए सेक्टर 43 के जंगल की तरफ भागने लगे।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नदीम को गोली लगी। नदीम दया बस्ती रेलवे कॉलोनी, सराय रोहिल्ला दिल्ली का रहने वाला है। उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस और स्कूटी बरामद हुई। नदीम ने 15 मई को सेक्टर 36 में खड़ी एंडेवर कार से 4000 रुपये, आधार कार्ड और अन्य सामान चोरी किए थे। इनमें से 2000 रुपये और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।

कॉम्बिंग के दौरान नदीम के दो साथी आकाश उर्फ टमाटर और आशीष को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों दया बस्ती रेलवे कॉलोनी, सराय रोहिल्ला दिल्ली के रहने वाले हैं।

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला के अनुसार, ये बदमाश गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी और लूटपाट करते थे। नदीम पर एक दर्जन से अधिक लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की और जानकारी जुटा रही है।

पढ़ें  Noida News: आतिशबाजी के दौरान बरात चढ़ते बग्गी में लगी आग, दूल्हा और बच्चे थे सवार और...
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment