एक फंदे से लटका तो दूसरे जमीन पर पड़ा… सरकारी स्कूल में मिला 2 युवकों का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस!

Sanchar Now
2 Min Read

अंबेडकरनगर। अहिरौली के गांव भिऊरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में दो अज्ञात युवकों को संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से आसपास सनसनी फैल गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों ने हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की आशंका जताई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने घटनास्थल देखा। स्वाट टीम समेत तीन टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य व नमूने संकलित किया है। पुलिस मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गांव के बाहर चहारदीवारी युक्त प्राथमिक विद्यालय है।

प्रतिदिन की तरह ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए सुबह विद्यालय की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर विद्यालय परिसर के अंदर स्थित पेड़ में फंदे से लटकता एक युवक का शव देखा।

सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उत्सुकता बश ग्रामीण चहारदीवारी फांदकर अंदर पहुंचे। वहां एक और युवक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने ग्राम प्रधान पवन सिंह तथा ग्रामीण की मौजूदगी में फंदे से लटके शव को नीचे उतारा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर गांव में एक बरात आई थी। ग्रामीण तथा बरातिया को बुलवाकर पुलिस ने शवों के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने की दशा में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

पढ़ें  देहरादून पहुंचे फिल्म एक्टर पंकज त्रिपाठी, श्रोत महोत्सव का किया शुभारंभ, जनता से की खास अपील
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment