ग्रेटर नोएडा में Film City को लेकर इंतजार खत्म, CM योगी जल्द करेंगे शिलान्यास; जानिए क्या होगा खास?

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में विकसित किया जा रहा है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ी जानकारियों को साझा करते हुए बताया कि जून के अंत तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों के शामिल होने की संभावना है.

फिल्म निर्माता बोनी कपूर हाल ही में यमुना प्राधिकरण पहुंचे, जहां उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और फिल्म सिटी के विस्तृत खाके पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि यह फिल्म सिटी उनकी कंपनी (बेव्यू) और भूटानी ग्रुप के सहयोग से बनाई जा रही है. पूरी परियोजना लगभग 1000 एकड़ में फैली होगी, जिसमें 21 एकड़ क्षेत्र में एक अत्याधुनिक फिल्म इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की जाएगी. यहां फिल्म निर्माण से संबंधित पढ़ाई और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

फिल्म सिटी में होंगी आधुनिक सुविधाएं

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म सिटी में कई आधुनिक स्टूडियोज, शूटिंग फ्लोर, वर्चुअल स्टूडियोज और स्थायी सेट्स होंगे. एक स्टूडियो में विशेष वाटर टैंक की व्यवस्था होगी, जिससे पानी से संबंधित दृश्य आसानी से फिल्माए जा सकेंगे. इसके अतिरिक्त, बड़ी LED स्क्रीन से लैस वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किए जाएंगे, जिनमें कंप्यूटर जनित दृश्य (VFX) प्रोजेक्ट किए जा सकेंगे.

फिल्म सिटी में विभिन्न आकारों के स्टूडियो होंगे. कुछ टीवी शो के लिए, कुछ फिल्मों के लिए और कुछ स्थायी सेट्स के रूप में. इसके साथ ही आउटडोर शूटिंग के लिए एक खुला मैदान भी विकसित किया जाएगा. बोनी कपूर ने मुंबई फिल्म सिटी, हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी और इंडी स्टूडियो जैसे भारत के प्रमुख फिल्म स्थलों का अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैंने इन सभी जगहों पर शूटिंग की है और इनकी खूबियों और खामियों को करीब से देखा है. पहले तकनीक सीमित थी, लेकिन अब समय और ज़रूरतें दोनों बदल चुकी हैं. नोएडा इंटरनेशनल फिल्म सिटी को आधुनिक तकनीकों और आज के फिल्म निर्माण की ज़रूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा.”

पढ़ें  धर्म छिपाकर नोएडा में रहने वाली कारोबारी की बेटी से की शादी, राज खुला तो धर्मांतरण का बनाया दबाव

यह फिल्म सिटी न केवल उत्तर भारत को एक प्रमुख शूटिंग हब के रूप में स्थापित करेगी, बल्कि युवाओं को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment