मां बनीं ‘हीरामंडी’ फेम शर्मिन सहगल, संजय लीला भंसाली की भांजी ने दिया बेटे को जन्म

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली की भांजी और एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के घर किलकारी गूंंजी है. एक्ट्रेस ने पति अमन मेहता के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. 29 साल की शर्मिन शादी के 2 साल बाद मां बनी हैं. एक्ट्रेस के मां बनने की खबर वरिष्ठ पत्रकार विक्की ललवानी ने शेयर की है. उनके मुताबिक एक्ट्रेस के घर बेटे का जन्म हुआ है. हालांकि, अभी तक शर्मिन या अमन ने सोशल मीडिया पर इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

‘हीरामंडी’ फेम एक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने साल 2023 में एक प्राइवेट सेरेमनी में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड अमन मेहता से शादी की थी. एक्ट्रेस की शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. एक्ट्रेस के पति अमन टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एक्सिक्यूटिव डायरेक्टर हैं. दोनों ने इटली में एक निजी और बेहद खूबसूरत समारोह में सात फेरे लिए थे. शादी के बाद शार्मिन अहमदाबाद शिफ्ट हो गईं, लेकिन हाल ही में उन्हें मुंबई में देखा गया, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए शहर में हैं.

परिवार में जश्न का माहौल

भंसाली परिवार के लिए यह एक बहुत खास और खुशी का पल है. घर में नए मेहमान के आने से पूरे परिवार में उत्साह है. शर्मिन सहगल और अमन मेहता के साथ ही संजय लीला भंसाली और शर्मिन के माता-पिता दीपक और बेला भंसाली सहगल परिवार में पहले बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं.

हीरामंडी के बाद पर्दे पर नहीं दिखीं शर्मिन

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शर्मिन सहगल को नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में देखा गया था. यह सीरीज मई 2024 में रिलीज़ हुई थी और इसे संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था. इस पीरियड ड्रामा में शार्मिन ने आलमज़ेब की भूमिका निभाई थी.

पढ़ें  दोस्त पुतिन को PM मोदी से मिले कई उपहार, गीता के श्लोकों से लेकर चाय की मिठास; लिस्ट में और क्या?

हालांकि, इस शो में उनके प्रदर्शन को मिला-जुला रिएक्शन मिला था. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शार्मिन ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने अपनी मेंटल हेल्थ पर बहुत लंबे समय से काम किया है. जब आप खुद को बेहतर समझने लगते हैं, तो यह समझना आसान हो जाता है कि आप एक बड़ी दुनिया में हैं, जहां लोगों की राय अलग-अलग होती है.’

शर्मिन ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से की थी, जो संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी थी. इसमें मीज़ान जाफरी उनके साथ मुख्य भूमिका में थे. इसके पहले उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था. इसके बाद, उन्होंने हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘अतिथि भूतों भव’ में भी अभिनय किया, जिसमें प्रतीक गांधी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आए थे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment