30 साल के प्रेमी के साथ भागी सास, 4 बहुओं के गहने भी ले गई… परिवार को हो रही शर्मिंदगी महसूस

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला, जो चार शादीशुदा बेटों की मां है, अपने 30 साल के प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। महिला जाते-जाते अपनी बहुओं के जेवर भी साथ ले गई।

यह मामला ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह करीब 20 दिन पहले उसी के साथ फरार हो गई। परिवार वालों ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सीएम योगी को लिखा गया पत्र

परेशान परिवार ने थक-हार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

प्रेमी की पत्नी भी परेशान

इस पूरे मामले में उस युवक की पत्नी, जिसके साथ बुजुर्ग महिला भागी है, खुद भी बहुत दुखी है। उसका कहना है कि उसके पति की इस हरकत ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है। वह चाहती है कि पुलिस उसके पति को जल्द से जल्द ढूंढकर लाए।

गांव में बना चर्चा का विषय

यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और परिवार शर्मिंदगी झेल रहा है। फिलहाल पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है।

पढ़ें  BPL परिवारों को 8 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा आयोडीन नमक... धामी कैबिनेट में इन जरूरी फैसलों पर लगी मुहर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment