जाति छिपाकर शादी की, पत्नी और ससुरालवालों ने जहर देकर मार डाला; 2 आरोपी अरेस्ट

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की जाति छिपाकर की गई शादी उसकी मौत की वजह बन गई. पुलिस ने इस हत्या के मामले में मृतक की पत्नी अर्चना और ससुर महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद के काशीराम कॉलोनी निवासी कमल की संदिग्ध मौत उसकी ससुराल धामपुर में हुई थी. कमल के पिता डैडछैल कुमार, जो सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक हैं, उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए धामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट में कमल की मौत का कारण एल्युमिनियम फॉस्फाइड विष बताया गया.

ससुराल के पास मिली युवक की लाश 

मामले की जांच के बाद थाना धामपुर में 31 मई 2025 को महिपाल सिंह सहित सात नामजद लोगों पर हत्या और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने महिपाल सिंह और उसकी बेटी अर्चना को गिरफ्तार कर लिया है.

पूछताछ में महिपाल ने कबूला कि उसकी बेटी अर्चना और कमल ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद पता चला कि कमल ने अपनी जाति छिपाई थी. इससे परिवार को बदनामी का डर सताने लगा, जिसके चलते दोनों ने मिलकर कमल को जहर देकर मार डाला.

पुलिस ने मामला दर्ज चांज शुरू की

पुलिस अब मृतक की सास ऊषा, अर्चना के भाई और चचेरे भाइयों की तलाश कर रही है. सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं. पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई तेजी से की जा रही है.

पढ़ें  भाजपा ने घोषित किये युवा मोर्चा के अध्यक्ष और महामंत्री, देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment