GST इंस्‍पेक्‍टर हमेशा गांव में गुमटी पर बैठ पीता रहता था चाय, सच्‍चाई पता चली तो लोगों के उड़ गए होश; बीवी भी दंग

Sanchar Now
2 Min Read

बरेली। हाफिजगंज क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताकर युवती से धोखे से निकाह करने और निकाह के बाद दहेज मांगने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर थाना बारादरी में युवक और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना हाफिजगंज क्षेत्र निवासी इकरा ने बताया कि शहजाद अहमद नाम के युवक ने गांव में खुद को जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर बताते हुए विवाह का प्रस्ताव भेजा था। जब पिता ने उसकी नौकरी की पुष्टि करने से मना किया तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ गांव में समाज के प्रमुख लोगों को भेजकर रिश्ता तय कराया।

रिश्तेदारों के दबाव में आकर युवती ने की शादी

समाज और रिश्तेदारों के दबाव में आकर युवती के पिता ने 18 दिसंबर 2024 को निकाह के लिए हामी भर दी। निकाह के कुछ ही दिनों बाद इकरा को पता चला कि शहजाद न तो जीएसटी इंस्पेक्टर है और न ही किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत है। वह केवल खाकी वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाता था और पूरी तरह से बेरोजगार है। इकरा ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद उसकी सास शहनाज ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। जब इकरा के पिता उसे वापस लेने ससुराल पहुंचे, तो उन्हें तलाक की धमकी देकर भगा दिया गया।

युवती के भाई की जांच-पड़ताल से हुआ खुलासा

युवती के परिजनों को शहजाद की नौकरी पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसकी जांच-पड़ताल करवाई। जांच में पता चला कि शहजाद का कोई सरकारी पद से वास्ता नहीं है और वह पूरी तरह से धोखाधड़ी कर रहा था। यह जानकारी सामने आने के बाद इकरा सदमे में चली गई। युवती की तहरीर पर बारादरी थाने में शहजाद अहमद और उसकी मां शहनाज के खिलाफ धोखाधड़ी, झांसा देकर विवाह करने और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें  गोपालनगर अनुसूचित बस्ती में फिर लगी भीषण आग, 100 से अधिक लोगों के आशियाने राख, मची चीख-पुकार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment