‘मुझे बच्चा चाहिए’, देवर की ख्वाहिश पर भाभी ने अस्पताल से चुराया था बच्चा, गांव में मनाया जश्न…फिर हुआ ये

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां देवर ने पत्नी के तौर पर रखने के लिए भाभी को एक बच्चा लाने की फरमाइश कर दी. देवर की मांग को महिला ठुकरा न सकी और जिला अस्पताल से दूसरे का बच्चा चोरी कर लिया. हालांकि पुलिस ने चोरी हुए नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर लिया. 18 घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया. इसके लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया था. बीते सोमवार की सुबह प्रसूता वार्ड में भर्ती मां के बगल से महिला ने बच्चे को चुराया था. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को जेल भेज दिया है.

बता दें कि लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल में बीते सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया था, जब एक नवजात शिशु के चोरी होने की घटना सामने आई थी. आनन-फानन में जिला अस्पताल के अधिकारी और पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTV को खंगाला. कैमरे में काली साड़ी में एक महिला छोटे बच्चे के साथ प्रसूता वार्ड से निकलते हुए दिखाई देती है. उसके हाथ में नवजात शिशु भी दिख रहा था. एसपी अशोक कुमार मीणा ने महिला को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई थीं. पुलिस ने 18 घंटे के अंदर चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया.

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी महिला ममता पत्नी जमुना निवासी ग्राम रामपुर थाना रामपुर बरकोनिया बीमारी का बहाना बनाकर दो-तीन दिन से जिला अस्पताल में घूम रही थी. इसी बीच बीते 27 जून को प्रसूता वार्ड में एक प्रसूता का प्रसव हुआ था. आरोपी महिला ने वार्ड में भर्ती महिला से नजदीकिया बढ़ाईं. कुछ दिनों से बोलचाल भी होने लगी.

पढ़ें  खाने में थूकने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त, जल्द लाएगी कानून

बीते सोमवार की सुबह आठ बजे जब प्रसूता बेडशीट बदल रही थी, तभी आरोपी महिला ने नवजात शिशु को चोरी कर अपने घर थाना रामपुर बरकोनिया चली गई. इधर, बच्चे को बेड पर न पाकर मां बैचेन हो उठी और हंगामा मच गया. मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के पति की मौत पहले हो चुकी थी. वह अपने देवर के साथ रहती है. उसके देवर ने महिला से कहा कि वह पहले एक बच्चा देगी, तभी उसको अपनाएगा. दरअसल महिला की नसबंदी हो चुकी थी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment