133 ATM, 104 पासबुक और 80 सिम… ऑनलाइन गेमिंग से ठगी करने वाले 7 गिरफ्तार, पास में मिला ये सामान

Sanchar Now
4 Min Read

उरई। साइबर टीम व पुलिस को सूचना मिली कि जालौन कस्बे के एक घर में सात लोग रुके हुए हैं, जोकि ऑनलाइन गेम खिलवाकर लोगों की रकम दोगुनी करते हैं। इसकी सूचना पर साइबर व पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो घर से सात युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कमरे से तलाशी लेने पर 133 एटीएम, 108 पासबुक व 80 सिम कार्ड समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसें बरामद की गईं हैं। आरोपित युवकों ने बताया कि वह फर्जी आईडी कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन गेम क्रिकबज, फेयर प्ले व लोटस एप के ठगी करते हैं। लिंक भेजकर रुपये जमा कराते हैं और हारजीत की बाजी लगाने वालों के रुपये जब्त कर लेते हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

ऑनलाइन ठगी गेमिंग के माध्यम से लोगों के साथ ठगी की घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। इसी का पूरा रैकेट जालौन नगर से संचालित हो रहा था। जिसका सरगना दतिया में बैठकर इस पूरे रैकेट को संचालित करवा रहा था। मंगलवार की रात को सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह की टीम ने मुख्य बाजार के घर में छापेमारी की। घर से सात युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

जब घर के कमरों की तलाश की ली गई तो वहां से भारी मात्रा में सिम, पासबुक, डेबिट कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइसें बरामद की गईं। जब युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह लो क्रिकबज, फेयर प्ले व लोटस एप के माध्यम से आनलाइन आइडी बनाकर ग्राहकों को भेजते थे। जो भी व्यक्ति लिंक को खोलता था तो उसकी एक आइडी बन जाती थी। इसके बाद वह क्यू आर कोड के माध्यम से मिनिमम 300 रुपये से गेम खिलाना शुरु कर देते हैं। रुपये फर्जी खातों में जमा कराते थे और गेम खिलाने के नाम पर पैसी डबल करने का लालच भी देते थे। गेम में रुपये हारने वाले के दोबारा पैसे जमा कराते थे और जीतने वाले को कुछ राशि की भुगतान कर देते थे।

पढ़ें  ‘साहब मेरा काम करा दो’…पीड़ित ने DM को सौंपी रिश्वत की चेक, KDA अधिकारी ने मांगी थी 30000 घूस

इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस व साइबर की टीम ने सरगना 26 वर्षीय विश्वजीत दांगी निवासी सूर्य नगर कालोनी दतिया मप्र, 33 वर्षीय कपिल सेन निवासी मुहल्ला ज्योतिनगर हंसारी झांसी, 29 वर्षीय दीपक बघेल निवासी राजघाट दतिया मप्र, 23 वर्षीय उपहार श्रीवास्तव ललखुरिया थाना करहल मैनपुरी, 22 वर्षीय सुनील जादौन निवासी शास्त्रीपुरम थाना सिकंदरा आगरा, 23 वर्षीय हर्ष गुप्ता निवासी ए ब्लाक शास्त्री पुरम थाना सिकंदरा आगरा व 20 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह जादौन निवासी बनिया गली ग्राम घाटौली रूपवास जिला भरतपुर राजस्थान शामिल थे।

सर्विलांस व पुलिस की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। डॉ. दुर्गेश कुमार, पुलिस अधीक्षक

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment