टोल प्लाजा पर दबंगों की दबंगई, बूम को तोड़ कर फेंका और टोल कर्मी से अभद्रता कर दी धमकी

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर एक एक बार फिर दबंगों की दबंगई देखने को मिली। टोल प्लाजा मौजूद टोल कर्मी ने जब गाड़ी निकालने के लिए टोल या आईडी मांगी तो दबंगों ने उससे गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और टोल बूम को तोड़कर अलग फेंक दिया। पीड़ित टोल कर्मी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, रविवार देर रात लगभग 11 बजे दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर एक स्कॉर्पियो में 4 से 5 लोग सवार थे। टोल कर्मी ने उनसे टोल मांगा जिस पर वह गालियां देते हुए बताने लगे कि वह लोकल के रहने वाले हैं टोल कर्मी ने उनसे आईडी कार्ड मांगा। आईडी कार्ड के लिए मना करते हुए उन्होंने टोल पर लगे बूम को तोड़कर अलग फेंक दिया वही टोलकर्मी को गाली गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की और उसे भुगत लेने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी पुलिस की है।

दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बील अकबरपुर स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के ए प्लाजा पर रविवार देर रात एक काले रंग की स्कार्पियो पहुची। टोल पर मौजूद कर्मचारी ने उनसे टोल मांगा जिसके बाद उन्होंने खुद को लोकल का बताया। जिस पर वहां मौजूद टोल कर्मचारी कपिल ने उनसे आईडी कार्ड मागा। आईडी कार्ड न देते हुए उन्होंने कपिल के साथ अभद्रता की और गाली गलौज की। कपिल ने बताया कि स्कोर्पियो सवार शराब के नशे में युवकों ने टोल पर लगे बूम को तोड़ कर फेंक दिया और नशे में कार सवार युवकों ने कपिल के साथ अभद्रता की। उसको भुगत लेने की धमकी दी उन्होंने बताया कि वह कोर्ट गांव के रहने वाले हैं।

पढ़ें  पत्रकारिता और राष्ट्र निर्माण एक दूसरे के पूरक - महेंद्र नाथ पांडेय

पीड़ित ने बताया कि इस मामले की शिकायत दादरी पुलिस से की गई है पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। वही टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे और एक मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग में सांप दिखाई दे रहा है कि स्कॉर्पियो सवाल दबंग टोल कर्मी के साथ अभद्रता कर रहे हैं उसे गाली गलौज दे रहे हैं और भुगत लेने की धमकी दे रहे हैं।

दादरी थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो पीड़ित की शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment