ग्रेटर नोएडा: व्यापारी और उसके चालक का अपहरण करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, 3 करोड़ का लोन देकर बनाया था शिकार

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: महंगे ब्याज पर व्यापारियों को लोन देकर किस्त वसूली के लिए अपहरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया है. नोएडा पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना सहित पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 2 अपहृत व्यापारियों को भी सकुशल छुड़वा लिया है. आरोपी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान रोहित, प्रदीप, सचिन, आशीष व राहुल के तौर पर हुई है.

डीसीपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक 70 वर्षीय व्यक्ति और उसके ड्राइवर की किडनैपिंग की सूचना आई थी. इसकी जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि हरियाणा का एक संगठित गिरोह है जो इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देता है. यह लोग मंथली और डेली बेसिस पर इंटरेस्ट के लोन प्रोवाइड करते हैं. लोन का इंटरेस्ट हर महीने 25 से 30 परसेंट के बीच में होता है. थाना सूरजपुर पुलिस, सीआरटी, सीडीटी सर्विलांस टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया.

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि इन लोग ने डेली 1% ब्याज पर अनसिक्योर्ड क्रेडिट लोन दिया था, जिसमें व्यक्ति ने तीन करोड़ का लोन लिया था और उससे ज्यादा पैसे चुका दिए थे, लेकिन इतना हाई इंटरेस्ट था जिसे वह चुका नहीं पा रहा था, इसलिए किडनैपिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इस बारे में और जांच की जा रही है. इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

डीसीपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया और इसमें पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई. इनके पास से दो कार बरामद हुई है, जिससे यह किडनैपिंग करते थे. इसके अलावा हथियार भी बरामद हुए हैं. इसमें दो और लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पढ़ें  Noida Film City: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट की पीएम मोदी जल्द रख सकते हैं नींव, यीडा होगा मालामाल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment