जिस दिन थी शादी, रात 1 बजे दूल्हे की मिली लाश, क्या दुल्हन ने ही किया कांड? पूरी कहानी

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी से एक दिन पहले युवक की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप परिजन ने होने वाली दुल्हन और उसके प्रेमी पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

रामपुर में शादी से एक दिन पहले खुद को दुल्हन का चचेरा भाई बताकर दूल्हे के घर पहुंचे दो बाइक सवारों ने दूल्हे का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को अजीमनगर इलाके के जंगल में फेंक दिया गया। विज्ञापन

पुलिस ने दूल्हे का शव किया बरामद

परिजनों ने इस मामले में दुल्हन के साथ ही उसके एक प्रेमी और अन्य साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके आधार पर ही पुलिस ने दूल्हे का शव भी बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हत्या का यह मामला गंज थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के मोहल्ला गूजर टोला स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी  निहाल (35) पुत्र मुशर्रत अली का विवाह भोट थाना इलाके के धनुपुरा गांव निवासी एक युवती से तय हुआ था।

कपड़े दिलाने के बहाने घर से ले गए

निहाल की रविवार को धनुपुरा बरात जानी थी, परिवार के लोगों की माने तो 14 जून को दोपहर के वक्त वैवाहिक कार्यक्रमों के बीच निहाल के पास एक फोन आया, फोन करने वाले युवक ने खुद को उसका चचेरा साला बताते हुए नए कपड़ों का साइज दिलाने की बात कहकर घर से बाहर बुला लिया।

पढ़ें  मगरमच्छ से पिता को बचाने वाले साहसी अजय राज को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज

मृतक के भाई नायब के अनुसार, निहाल घर से निकला और फिर दो युवक उसके भाई को बाइक पर बैठाकर ले गए। इसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चला। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ

निहाल के परिजनों ने होने वाली दुल्हन और उसके एक प्रेमी व अन्य साथी पर अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में निहाल का शव बरामद कर लिया।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले की खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment