639 फर्जी खाते खोलकर 1.31 करोड़ हड़पे, दो मैनेजरों समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Sanchar Now
1 Min Read

बरेली में जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर शाखा में 1.31 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इसमें शाखा प्रबंधक गौरव वर्मा व तत्कालीन शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार गंगवार, कैशियर चंद्र प्रकाश व दीपक पांडेय को निलंबित कर दिया गया है।

जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक सर्वेंद्र सिंह चौहान ने चारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। शाहजहांपुर के किसान की सम्मान निधि त्रुटिवश बैंक शाखा में आ गई थी। इसी मामले की जांच के दौरान यह घोटाला सामने आया है।

किसान की शिकायत पर हुआ खुलासा 

उप महाप्रबंधक ने बताया कि शाहजहांपुर के किसान की शिकायत पर उन्होंने 15 मई को फरीदपुर शाखा का निरीक्षण किया था। वहां उन्हें 21 विवादित खाते मिले। इससे बड़ी धनराशि के गबन का संदेह हुआ था। फिर उन्होंने 23 मई को प्रकरण की विस्तृत जांच का आदेश दिया था। जांच में 1,31,06,069 रुपये गबन की पुष्टि होने पर चारों को निलंबित कर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।

फरीदपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक की ओर से तहरीर मिली है। उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें  मोबाइल पर बात करती पकड़ी गई बड़ी बेटी, पिता ने छोटी को भी पीटा… फिर फंदे से झूल गईं दोनों बहनें
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment