साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के पिता का निधन, चिरंजीवी समेत कई सेलेब्ल ने जताया शोक

Sanchar Now
2 Min Read

तेलुगु सुपरस्टार रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का मंगलवार (15 जुलाई) की रात 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, राजगोपाल का निधन अभिनेता के हैदराबाद स्थित आवास पर हुआ। राजगोपाल के निधन से तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई। अभी अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

​​​​​​​ये था मौत का कारण

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन बढ़ती उम्र के चलते होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते हुआ। उनके परिवार में पत्नी राज्य लक्ष्मी और दो बेटे, रवि तेजा और रघु राजू हैं। उनके तीसरे बेटे भरत राजू की कुछ साल पहले हैदराबाद में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। भूपतिराजू राजगोपाल राजू आंध्र प्रदेश के जग्गमपेटा के रहने वाले थे।विज्ञापन

जल्द ही ‘मास जथारा’ में नजर आएंगे रवि तेजा

रवि तेजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में नजर आए थे। साल 2024 में रवि तेजा की तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। अब अभिनेता जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘मास जथारा’ में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भानु भोपवरपु ने किया है और यह एक धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। रवि तेजा की गिनती तेलुगु सिनेमा के टॉप एक्टर्स में होती है।

पढ़ें  Confirm! प्रेग्नेंट हैं Anushka Sharma, वायरल वीडियो में पहली बार साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप, फैंस बोले- 'छोटा विराट आने वाला है...'
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment