अपनी ही गाड़ी से जाऊंगा… मेरठ में पुलिस से जमकर हुई BJP नेता संगीत सोम की झड़प, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी दिखाए तेवर

Sanchar Now
2 Min Read

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सरधना के चर्चित पूर्व विधायक संगीत सोम की कार को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। पूर्व विधायक इससे नाराज हो गए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र और एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार ने उनको समझाने की कोशिश की।

अफसरों ने कहा कि निजी वाहन से उतरकर सरकारी वाहन से वह कार्यक्रम में पहुंचा देंगे, लेकिन संगीत सोम नहीं माने और काफी देर तक दोनों अफसरों पर गुस्सा होते रहे। एसपी सिटी के पहुंचने के बाद संगीत सोम लौट गए और करीब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम के साथ मंच साझा किया।

दरअसल, मोदीपुरम में दुल्हैड़ा चौकी के पास रविवार को सीएम का कार्यक्रम था। कांवड़ियों की भीड़ के कारण मार्ग वनवे कर दिया था। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम अपनी निजी गाड़ी से कार्यक्रम स्थल तक जा रहे थे। रोकने पर कहा कि मैं किसी सरकारी गाड़ी में नहीं जाऊंगा। संगीत सोम के कई समर्थकों ने बैरिकेड्स हटाने की कोशिश की लेकिन, पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को रोका

सीएम के कार्यक्रम में जा रहे राज्यसभा सांसद यूपी बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार को रास्ते में ही पुलिस वालों ने रोक दिया गया। दरअसल, ड्यूटी में तैनात पुलिस, प्रशासनिक अफसर लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पहचान नहीं सके। गुस्साएं लक्ष्मीकांत वाजपेयी भड़क गए। जानकारी होने पर उनकी कार को जाने दिया।

पढ़ें  गुनाह छोटे भाई का, सजा बड़े को मिली… मौसेरी बहन को लेकर भागा था, मौसा ने गुस्से में चाकुओं से गोदा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment