140वीं बोर्ड बैठक के बड़े फैसले: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दी 2000 फ्लैट आवंटियों को बड़ी राहत

Sanchar Now
4 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को मंजूरी दी गई है। यह योजना 31 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।

इस निर्णय से ईडब्ल्यूएस से लेकर 121 वर्गमीटर तक के लगभग 2000 फ्लैट खरीदारों को लाभ मिलेगा, जो वर्षों से लीज डीड, प्रीमियम और विलंब शुल्क की वजह से परेशान थे। अब उन्हें बकाया प्रीमियम और लीज डीड के विलंब शुल्क के ब्याज पर बड़ी राहत मिलेगी। इस बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रेरणा सिंह और सुमित यादव, एडीएम बच्चू सिंह, जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम नियोजन लीनु सहगल, जीएम प्रोजेक्ट ए के सिंह व चेतराम सिंह, मनोज सचान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 कौन होंगे लाभार्थी?

ग्रेनो प्राधिकरण के संपत्ति विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के मुताबिक, यह योजना उन फ्लैट आवंटियों के लिए है जो:

  • ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से बहुमंजिला फ्लैट प्राप्त कर चुके हैं।
  • जिनका प्रीमियम बकाया है या लीज डीड लंबित है।
  • जिनका एरिया 121 वर्गमीटर तक का है।

यह योजना विभिन्न स्कीमों में शामिल आवंटियों को लाभ देगी, जिनकी सूची व विवरण निम्नलिखित हैं:

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भूमाफियाओं ने लगाया चूना, फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी बेची जमीन
 स्कीमवार फ्लैटो का विवरण
क्रम स्कीम फ्लैट एरिया (वर्ग मीटर) फ्लैटों की संख्या
1. BHS-05 40 2
2. BHS-07 32 19
3. BHS-10 40 92
4. BHS-10 31 24
5. BHS-11 30 52
6. BHS-12 86 38
7. BHS-12 101.77 69
8. BHS-12 120.78 177
9. BHS-13 86.67 6
10. BHS-13 40 3
11. BHS-13 120.78 10
12. BHS-13 120 27
13. BHS-13 31 2
14. BHS-13 101 1
15. BHS-13 90 1
16. BHS-14 35.96 143
17. BHS-15 32 1
18. BHS-15 101.77 3
19. BHS-15 120.78 5
20. BHS-16 29.76 1221
21. BHS-17 54.29 16
22. BHS-17 58.18 114
23. BHS-17 83.38 4

कुल अनुमानित लाभार्थी फ्लैट: लगभग 2000

 ऐमनाबाद बंध पर बनेगा रेगुलेटर – बाढ़ में नहीं घुसेगा शहर में पानी

बैठक में बारिश के समय शहर को बाढ़ से बचाने के लिए ऐमनाबाद बंध पर रेगुलेटर निर्माण को भी मंजूरी दी गई। यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा और इसका खर्च (₹10.56 करोड़) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाएगा। रेगुलेटर के निर्माण से हिंडन नदी में बाढ़ की स्थिति में बैक फ्लो रोकने, बिसरख ड्रेन से कटाव रोकने, और शहर में पानी के प्रवेश को रोकने में मदद मिलेगी।

 नोएडा एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए CISF को मिलेगा किराए पर आवास

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात होने वाले CISF स्टाफ को सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में 467 फ्लैट किराए पर दिए जाएंगे। ये फ्लैट LIG और MIG श्रेणी के हैं और एयरपोर्ट संचालन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment