भाजपा की लूट देखकर अंग्रेज भी शरमा जाएं: शिवपाल यादव

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि अंग्रेज भारत को लूटने आए थे लेकिन भाजपा ने उनसे भी आगे निकलने का काम किया है। आज हालात ऐसे हैं कि अंग्रेज भी देख रहे होंगे तो शर्मिंदा हो रहे होंगे। भाजपा वोटों की चोरी करती है और भ्रष्टाचार का नया अध्याय लिख रही है।

दरअसल, सोमवार को शिवपाल यादव ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) बबल भाटी के आवास पर पहुचे।इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश को लूटने का काम कर रही है।

मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है और किसान परेशान है। इस सरकार में किसानों को मिलने वाले खाद की कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ा दी है जिनसे किसान परेशान है। भाजपा नेता सुबह से शाम तक झूठ बोलते रहते हैं, जनता परेशान है लेकिन सरकार केवल दिखावे में व्यस्त है।

2027 के चुनाव पर कार्यकर्ताओं को संदेश

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और नेता आपसी विवाद, मतभेद और तुकबंदी छोड़कर एकजुट होकर चुनाव में जुटें। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है।

पढ़ें  किसानों के समर्थन में सपा का यमुना विकास प्राधिकरण पर जोरदार प्रदर्शन
PDA से भाजपा घबराई हुई

शिवपाल यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एजेंडे से भाजपा बौखलाहट में है। अंग्रेजों ने भारत में सड़कें और नहरें बनाईं, लेकिन भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया।

कार्यक्रम में भारी भीड़

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, डॉ. महेंद्र नागर, गजराज सिंह, मुखिया गुर्जर, कुलदीप भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment