नए आगरा में स्पोर्ट्स विलेज और गोल्फ कोर्स होंगे विकसित

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नए आगरा पर्यटन एवं मनोरंजन केंद्र मास्टर प्लान को नई दिशा देने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत नए आगरा में स्पोर्ट्स विलेज, गोल्फ कोर्स और एडवेंचर पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा आधुनिक होटल, रिजॉर्ट और अन्य मनोरंजन की सुविधाएं भी यहां उपलब्ध होंगी।

दरअसल, यमुना प्राधिकरण नया आगरा शहर को विकसित करने की तैयारी कर रहा है। नया आगरा अर्बन सेंटर उत्तर प्रदेश में पर्यटन, खेल और आर्थिक गतिविधियों को नई पहचान देगा। इस योजना से न सिर्फ पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

पर्यटन और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

प्राधिकरण ने प्रस्तावित मास्टर प्लान के अंतर्गत लगभग 823.7 हेक्टेयर क्षेत्र में नए आगरा अर्बन सेंटर को विकसित करने की तैयारी की है। इसमें 100 हेक्टेयर में स्पोर्ट्स विलेज और 100 हेक्टेयर में गोल्फ कोर्स का निर्माण होगा। इस स्पोर्ट्स विलेज में पर्यटकों और खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नदी किनारे बोटिंग और वॉकवे की सुविधा

नए आगरा को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए यमुना नदी किनारे बोटिंग और वॉकवे की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही पर्यटकों को एशियाई खेल स्तर की खेल गतिविधियों का अनुभव मिलेगा।

कितने क्षेत्र में क्या होगा विकास
  • रेजिडेंशियल – 322.48 हेक्टेयर
  • पर्यटन एवं होटल – 172.5 हेक्टेयर
  • ग्रीन एरिया – 485.72 हेक्टेयर
  • कुल क्षेत्रफल – 823.7 हेक्टेयर
पढ़ें  इंडिया मेडटेक एक्स्पो 2025 का भव्य शुभारंभ, मेडिकल डिवाइसेज़ इंडस्ट्री को नई उड़ान देने पर जोर
14.6 लाख की आबादी को मिलेगी सुविधा

इस परियोजना के तहत नए आगरा में 14.6 लाख आबादी को आवास की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही यह क्षेत्र पर्यटन, खेल और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment