‘समोसा लेते आना’… पति बाजार से लाना भूल गया, पत्नी ने बुला ली पंचायत, मां-बेटे को पिटवाया

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने उसे समोसा नहीं खिलाया था. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, मामले में पीड़ित पति के परिजन की तरफ से बहू और उसके घरवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

दरअसल, पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर के रहने वाले शिवम की शादी 22 मई को संगीता के साथ हुई थी. बीती 29 अगस्त की शाम को उसने अपने पति शिवम से गर्म-गर्म समोसा लाने को कहा. शिवम का कहना है कि रास्ते में पैसे कहीं गिर गए और इसी वजह से समोसा नहीं ला पाया.

समोसे न लाने के चलते पत्नी ने जमकर विवाद किया और खाना भी नहीं खाया. इतना ही नहीं अपने घर से अपनी मौसी सरला, विमला व मौसा राम अवतार, धनीराम व अन्य रिश्तेदारों को बुला लिया. इन सबने मिलकर पति शिवम को बुरी तरह पीटा. उसके जीजा रामकरण, मां विजय कुमारी को भी जमकर मारा-पीटा.

इस घटना बाद में गांव के भले लोगों ने पूर्व प्रधान अवधेश शर्मा के घर पंचायत कराई तो दोबारा से संगीता के मायके पक्ष के लोगों ने शिवम व उसके परिवार पर वहीं हमला बोल दिया. उन्होंने बेल्टों से शिवम की पिटाई कर दी, जिसमें शिवम सहित उसके जीजा आदि बुरी तरह घायल हो गए.

फिलहाल, शिकायत के बाद पुलिस ने संगीता, मौसी सरला और विमला, मौसा राम अवतार व धनीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पूरनपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. शिकायत दर्ज कर ली गई है.

पढ़ें  रूस में रहकर ISI के लिए जासूसी…UP ATS ने हापुड़ के युवक को किया अरेस्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment