पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रांतीय संगठन समीक्षा बैठक: संगठन सृजन व वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान पर जोर

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। जिला कांग्रेस कमेटी गौतम बुद्ध नगर के जिला मुख्यालय, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन की प्रांतीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप नरवाल ने की।

दरअसल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन की प्रांतीय संगठन की यह समीक्षा बैठक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मजबूती और वोट चोरी के खिलाफ पार्टी के आक्रामक तेवर का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

संगठन सृजन अभियान को मिली रफ्तार

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप नरवाल ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान पूरी मजबूती के साथ चल रहा है। प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंडल और बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन तेजी से किया गया है। नरवाल ने कहा कि काफी समय बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस नए तेवर और कलेवर के साथ जनता तक अपनी बात पहुंचा रही है।

कमजोर पदाधिकारियों पर कार्रवाई का संकेत

नरवाल ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ जिलों में पदाधिकारी संगठन के निर्देशों के अनुरूप सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों को समय आने पर हटाकर और अधिक सक्षम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान पर जोर

प्रदीप नरवाल ने कार्यकर्ताओं से वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक हस्ताक्षर पत्र तैयार कर प्रदेश मुख्यालय भेजे जाएं। इस मौके पर सभी जिलों के पदाधिकारियों से बंद कमरे में अलग-अलग वार्ता कर सांगठनिक तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

पढ़ें  मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गांधी विरोधी सोच का आरोप
गौतम बुद्ध नगर में संगठन मजबूत

बैठक के संयोजक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि जनपद सांगठनिक दृष्टि से लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है और वोट चोरी के खिलाफ जनता में गहरा आक्रोश है।

वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनमें नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व सांसद ओमवती देवी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, अमरोहा जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया, बिजनौर व संभल के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment