नोएडा में IPS शिवांशु राजपूत पर पत्नी ने दर्ज कराई 41 पन्नों की FIR, सास-ससुर समेत सात पर नामजद आरोप

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा में कर्नाटक कैडर के 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवांशु राजपूत एक बड़े विवाद में फंस गए हैं. उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह ने सेक्टर-126 थाने में अपने पति, ससुराल पक्ष और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.

नोएडा पुलिस के अनुसार एफआईआर में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें आईपीएस अधिकारी के सास-ससुर, देवर, देवरानी और पति के दो दोस्त भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि एफआईआर 41 पन्नों की विस्तृत शिकायत पर आधारित है.

पांच सितारा होटल में हुई थी शादी

डॉ. कृति सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी शादी बड़े स्तर पर एक पांच सितारा होटल में धूमधाम से संपन्न हुई थी, जिसमें उनके परिवार ने करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए. इसके बावजूद, शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आईपीएस शिवांशु राजपूत के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं, जिसकी वजह से वैवाहिक संबंधों में तनाव गहराता चला गया.

वहीं यह मामला एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारियों के निजी विवाद भी अब सार्वजनिक और कानूनी दायरे में आने लगे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

गौरतलब है कि एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार आरोपी परिवार और उनके दोस्तों द्वारा कई अवसरों पर अपमानजनक व्यवहार और प्रताड़ना की घटनाएं की गईं. पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार दहेज की मांग और परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की धमकियां दी जाती रहीं.

पढ़ें  नोएडा STF के चार जांबाजों को सम्मान, गोलियों की बौछार में भी नहीं डिगा था हौसला; जानें इनके बारे में

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं सेक्टर-126 थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है, और सबूतों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment