दिल्ली मेट्रो के सुपरवाइजर ने पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद भी किया सुसाइड

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 45 साल के शख्स ने अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की हत्या कर दी और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। बेटा बच गया और उसे जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद खुद भी पंखे से लटक इस शख्स ने जान दे दी। एक साथ तीन की मौत वाली इस घटना से सभी हैरान हैं। यह शख्स दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस जांच में कुछ हैरान करने वाली बातें भी सामने आई हैं।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस शख्स ने कंप्यूटर पर how to hang भी सर्च किया था। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने मंगलवार बताया कि सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे। पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। तीन की मौत है, जबकि बेटे युवराज का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वारदात के बाद बताया जा रहा है कि सुशील के पास उसके दोस्त का फोन आया था। उसने पूछा कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आए। तब उसने बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह सुसाइड करने करने जा रह है। इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल करीब दोपहर 12 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस गली में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

पढ़ें  Delhi Crime News: स्कूल में टकराने के बाद सीनियर छात्रों ने छठी कक्षा के छात्र को पीटा, कुछ घंटों बाद मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment