मेट्रो स्टेशन से छात्र ने लगाई छलाँग, इलाज के दौरान मौत

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। निजी कॉलेज से बीबीए कर रहे छात्र ने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का कब्जे का पोस्टमार्टम कराने के बाद, शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को 11:30 बजे मंगलमय कॉलेज से बी बी ए थर्ड ईयर के छात्र बिहार निवासी नीतीश कुमार ने स्टेशन से छलांग लगा दी जिसके बाद गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

नॉलिज पार्क मेट्रो स्टेशन से कूदकर आत्महत्या करने वाला छात्र बिहार के भागलपुर के रहने वाले 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि परेशान सा दिखाई दे रहा नीतीश प्लेटफार्म पर सीढ़ियों के पास टहल रहा है, फिर वह एकाएक ही प्लेटफार्म की रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद जाता है. वहां पर मौजूद इक्का-दुक्का लोगों ने इसको देखने के बाद मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों को सूचित करते हैं, जिसके बाद नीतीश को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलम इंस्टीट्यूट कॉलेज से बीबीए थर्ड ईयर के छात्र नीतीश दिल्ली के अक्षरधाम के पास किराए के मकान में रहता था और मेट्रो से ही प्रतिदिन कॉलेज आता जाता था, सोमवार को उसने 11:30 बजे करीब मेट्रो स्टेशन से छलांग लगा दी। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पढ़ें  Dota Pit Season 5 finals preview: Secret, VP have something to prove
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment