पाकिस्तानी फैंस कर रहे थे उकसाने की कोशिश, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्या किया जो हो रही चर्चा

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हरा दिया था। इस मैच में भारत के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की भी पाकिस्तानी खिलाड़ी अली रजा से लड़ाई हो गई थी। दरअसल, अली रजा ने वैभव को आउट करने के बाद एग्रेसिव सेलिब्रेशन किया था और उन्हें कुछ कहा था। इसके बाद सूर्यवंशी ने भी अपने जूते की ओर इशारा कर कुछ कहा था। वहीं मैच के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तानी फैन भारतीय क्रिकेटर को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तानी फैंस ने की सूर्यवंशी को चिढ़ाने की कोशिश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। उस वीडियो में पाकिस्तानी फैंस वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, 14 साल के खिलाड़ी ने काफी समझदारी के साथ इसको हैंडल किया। उन्होंने फैंस को इग्नोर कर दिया और वहां से चले गए। वैभव ने उनको किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया।

कुछ ऐसा रहा था फाइनल मैच

भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना दिए। पाकिस्तानी ओपनर समीर मिन्हास ने 113 गेंद में 172 रन बनाए। उनकी वजह से पाकिस्तान इतने बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट दीपेश दीवेंद्रन ने लिए। 2-2 विकेट हेनिल पटेल और खिलन पटेल ने लिए। 1 विकेट कनिष्क चौहान को भी मिला।

पढ़ें  बेन स्टोक्स को लगा तगड़ा झटका, पाकिस्तान मूल के बशीर नहीं खेल पाएंगे पहला टेस्ट

348 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रन से हरा दिया। दीपेश दीवेंद्रन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट अली रजा ने लिए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment