ग्रेटर नोएडा यूनिवर्सिटी हत्‍याकांड : छात्रा के मर्डर को विश्‍वद्यिालय ने बताया हादसा, पुलिस के बयान से केस ने लिया नया मोड़

Sanchar Now
9 Min Read

दादरी: शिव नाडर यूनिवर्सिटी में हुए हत्या और आत्महत्या के मामले में यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट की लापरवाही और गलतियां सामने आ रही हैं। छात्रा को गोली लगने के बाद जब पुलिस को कॉल किया गया, तो कॉल पर बताया गया कि एक स्टूडेंट को कुत्ते ने काट लिया है आप जल्दी आ जाइए। इस लापरवाही और गलत व्यवहार के लिए जल्द ही पुलिस शिव नाडर यूनिवर्सिटी को नोटिस भेज सकती है। साथ ही, यूनिवर्सिटी की सुरक्षा एजेंसी को भी नोटिस जारी हो सकता है। विवि के अंदर पिस्टल लेकर छात्र कैसे पहुंचा, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

लड़की को गली मारने के बाद बनाया वीडियो

ग्रेनो की शिव नाडर यूनिवर्सिटी में गुरुवार को गोली मारकर छात्रा की हत्या करने के बाद छात्र ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। छात्र अनुज ने खुद को गोली मारने से पहले करीब 23 मिनट का वीडियो बनाकर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को ई-मेल किया था। उसमें उसने अपने परिवार व छात्रा की दोस्ती का हवाला दिया था। इस वीडियो में अनुज ने कहा कि उसे ब्रेन कैंसर है और इसकी तीसरी स्टेज में है। इस बीमारी के बारे में घरवालों को कोई जानकारी नहीं है। हालाकि कैंसर की बीमारी होने का कोई प्रमाण पुलिस के हाथ नहीं लगा है। यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी अनुज को इस बीमारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। चाचा यशपाल ने बताया कि उन्हें अनुज को ब्रेन कैंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर ऐसी भयंकर बीमारी होती तो घरवालों को जरूर पता होता। वीडियो में अनुज ने छात्रा को गलत बताते हुए उसे दो लोगों से बचाने की बात कही है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक, अमरोहा का रहने वाला अनुज बीए थर्ड ईयर (सोशियोलॉजी) का छात्र था। साथ में पढ़ने वाली कानपुर की छात्रा से उसकी दो साल पहले दोस्ती हुई थी। एसओ सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि पिस्टल में 6 गोलियां थीं। छात्र अनुज ने पिस्टल से दो गोली छात्रा को मारीं। तीसरी कमरे की दीवार में लगी, चौथी गोली खुद के सिर में मार ली। 2 जिंदा कारतूस पिस्टल में मिले हैं।

पढ़ें  यमुना एक्सप्रेस-वे पर सफर करना होगा और महंगा, लगातार तीसरे साल बढ़ेगा टोल टैक्स!

पुलिस को दी कुत्ते के काटने की सूचना

एसीपी-2 सार्थक सेंगर ने बताया कि गुरुवार को डाइनिंग हॉल के पास गेट पर खून से लथपथ छात्रा को देखकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस को आवारा कुत्ते के काटने की सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने पर जांच में गोली लगने की बात पता चली थी। दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि फोन पर यूनिवर्सिटी से सूचना मिली कि बीए थर्ड ईयर (सोशियोलॉजी) की छात्रा कुत्ता काटने से घायल हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस यूनिवर्सिटी पहुंची। हॉस्पिटल में तैनात एक महिला डॉक्टर ने स्टूडेंट को टांके लगाने की बात बताई। यूनिवर्सिटी की तरफ से किसी ने स्टूडेट को गोली लगने की जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद एक निजी अस्पताल से आए फोन से पता चला कि शिव नाडर में पढ़ने वाली स्टूडेंट को गोली लगी है। पूरे मामले में यूनिवर्सिटी ने पुलिस को गुमराह किया।

​शिव नादर यूनिवर्सिटीः बॉयफ्रेंड क्यों बन गया शैतान! शिव नाडर यूनिवर्सिटी में जानिए हुआ क्या था​​​​​​​

  • शिव नादर यूनिवर्सिटी में गुरुवार दोपहर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोली कांड का एक वीडियो सामने आया है। 23 मिनट के इस वीडियो में आरोपी छात्र अनुज ने बताया है कि उसने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड स्नेहा को जान से क्यों मारा। क्या हुआ, क्यों जानें…
  • अनुज ने अपनी दोस्त स्नेहा को गोली मारने के बाद हॉस्टल के कमरे में आकर 23 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उसने अपनी लंबी कहानी बताते हुए बताया कि उसे स्नेहा को क्यों मारना पड़ा।
  • कानपुर की रहने वाली स्नेहा चौधरी और अमरोहा निवासी अनुज बीए थर्ड ईयर में पढ़ते थे। दोनों में पहले दोस्ती थी। कुछ समय पहले ये दोस्ती टूट गई थी। शिव नाडर में छुट्टियों की वजह से स्टूडेंट घर जा रहे थे। इसलिए घर जाने के पहले अनुज, स्नेहा से फिर से दोस्ता करना चाहता था, लेकिन स्नेहा तैयार नहीं हुई।
  • स्नेहा को गोली मारने के बाद हॉस्टल के कमरे में आकर 23 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उसने अपनी लंबी कहानी बताते हुए बताया कि उसे स्नेहा को क्यों मारना पड़ा। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। अनुज ने 22 मिनट और 58 सेकंड के वीडियो को गूगल ड्राइव पर अपलोड किया और इसे ‘माई सूइसाइड नोट’ टाइटल दिया और इसे स्टूडेंट्स के साथ शेयर कर दिया।
  • अनुज ने आखिरी बार उसे मिलने के लिए कैंपस बुलाया। उसने पहले स्नेहा को मनाने की कोशिश की। उसने स्नेहा को गले लगाने की कोशिश की तो स्नेहा ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर अनुज ने पिस्टल निकाल ली और स्नेहा को गोली मार दी।
  • वीडियो में उसने यह भी कहा कि स्नेहा से मिलने से पहले मैं बहुत अच्छा इंसान था। मेरे जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा था, जब तक कि मैं कॉलेज नहीं आया। कॉलेज आने के बाद मैं स्नेहा से मिला। उस समय दूसरी कक्षा में थी। वह मेरे जीवन में आई और मुझे बदल दिया।
  • 21 साल के अनुज ने वीडियो में कहा कि उसे लगता है उसने जो भी किया, वह ठीक किया। अनुज ने दावा किया कि स्नेहा ने उसे धोखा दिया जिसकी वजह से उसका दिल भी टूट गया था। उसने यह भी बताया कि लड़की ने किसी और लड़के के साथ सगाई कर ली थी और अनुज को ब्रेन कैंसर होने की वजह से वह कुछ दिन का ही मेहमान था।
  • अनुज ने कहा कि उसने जीवन में पहले भी बहुत दुख झेला है लेकिन स्नेहा से मिले धोखे ने उसे सबसे ज्यादा घाव दिया। उसने कहा, स्नेहा ने उसके साथ रिलेशनशिप में रहते हुए उसे धोखा दिया, उसका इस्तेमाल किया और अब वह किसी और का इस्तेमाल कर रही है। यही बात उसे बहुत पीड़ा दे रही है। इसलिए उसने सबकी भलाई के लिए यह कदम उठाया है ताकि किसी की जिंदगी बर्बाद न हो।
पढ़ें  बंद पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी व सामान बरामद

इकलौती बेटी थी, अब वह भी नहीं रही

जिला कानपुर के रहने वाले राजकुमार चौरसिया ने अपनी इकलौती बेटी को कुछ बनाने के लिए शिव नाडर यूनिर्सिटी में एडमिशन दिलाया था। यहां उनकी बेटी खूब अच्छे से पढ़ रही थी। हालांकि घरवालों का कहना है कि करीब दो साल से वह परेशान थी। चाचा अनिल कुमार ने बताया कि भतीजी ने अपनी मां को परेशानी के बारे में बताया था। ग्रैजुएशन के बाद उसे कानपुर बुलाने की बात कहकर सब उसे शांत कर देते थे। हर बार उसे समझा-बुझाकर कानपुर से ग्रेनो भेज देते थे।

सुरक्षा पर उठाए सवाल

अनिल कुमार ने बताया कि इकलौती बेटी के चले जाने के बाद परिवार शोक में है। अभी कुछ करने की हालत में नहीं हैं । बच्ची के पिता वकील हैं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जरूर पूछा जाएगा कि उनके कैंपस में हथियार कैसे आ गया। साथ ही छात्रा की पूर्व में शिकायत पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया? बता दें यूनिवर्सिटी के गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। जांच के बाद ही किसी को अंदर जाने दिया जाता है। ऐसे में पिस्टल लेकर छात्र का अंदर प्रवेश करना कैंपस की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। अभी तक की जांच में पता चला है कि अनुज ने अपने किसी परिचित के माध्यम से पिस्टल खरीदी थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment