Budget 2026: उत्तराखंड के सीएम ने की तारीफ, केंद्रीय बजट को बताया ‘विकसित भारत का घोषणापत्र’

Sanchar Now
2 Min Read

देहरादून। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें केंद्रीय बजट 2026-27 की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भर, समृद्ध और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ते भारत का सशक्त दस्तावेज बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट केवल आय-व्यय का विवरण नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला घोषणापत्र है।

वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की ठोस रूपरेखा

मुख्यमंत्री धामी के अनुसार, यह बजट आज की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आने वाले दशकों की स्पष्ट सोच को दर्शाता है। इसमें किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर योजनाएं तैयार की गई हैं। बजट में अवसरों के विस्तार के साथ आत्मनिर्भरता का भरोसा और समाज के हर वर्ग के समग्र उत्थान की ठोस योजना दिखाई देती है।

आर्थिक गति और सामाजिक संतुलन को मजबूती

केंद्रीय बजट 2026-27 में रक्षा, कृषि, अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए किए गए प्रावधान देश की आर्थिक रफ्तार को नई गति देंगे। साथ ही, ये पहलें सामाजिक संतुलन और समावेशी विकास को भी सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

पर्वतीय राज्यों के लिए पर्यटन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ट्रेकिंग ट्रेल्स के विकास की घोषणा को दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय आजीविका को मजबूती मिलेगी, युवाओं और स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन के नए आयाम खुलेंगे।

पढ़ें  UCC बिल उत्तराखंड विधानसभा में पेश, लगे जय श्रीराम के नारे, शादी-तलाक और उत्तराधिकार पर बदल जाएंगे नियम

विकसित भारत @2047 की दिशा में निर्णायक कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। यह न केवल भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की क्षमता रखता है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment