रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। वहीं पिछले हफ्ते मूवी नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई है और यहां भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं अब धुरंधर 2 के टीजर रिलीज के बाद एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा था जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि रणवीर के किरदार हमजा के लिए 3 वैनिटी वैन थी। अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।
क्या है मामला
दरअसल, रेड्डिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था फिल्म के एंड क्रेडिट का और इसमें लिखा था कि रणवीर के किरदार हमजा की 3 वैन है- हमजा वैन, हमजा स्टाफ वैन और हमजा नॉर्मल वैन। इसके बाद इस पर डिस्कशन होने लगा कि एक्टर्स पर कितना ज्यादा खर्चा होता है।
सच क्या है
हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन के सोर्स ने क्लीयर किया है कि वैन का मतलब यहां रेगुलर गाड़ियां है ना कि वैनिटी वैन। वैन्स का यूज फिल्म के थाइलैंड शेड्यूल शूट में यूज हुआ जो गाड़ियां थी क्रू मेंबर्स के लिए। उन्होंने कहा, ये थाई वैन्स थी जो धुरंधर के बैंगकॉक शूट में यूज हुए थे। एक वैनिटी और 2 गाड़ियां एक्टर्स, उनके स्टाफ और सामान के लिए थी ताकि लोकेशन पर उससे ट्रैवल कर सकें।
बैंगकॉक में दरअसल, काफी आउटडोर शूट था और कई लोकेशन पर इसकी शूटिंग होनी थी इसलिए इन गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।
रणवीर को करना पड़ा है जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
उन्होंने आगे कहा, ‘धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज फिल्म की शूटिंग साथ में ही हुई थी। फिल्म पहले सिंगल ही थी, लेकिन रनटाइम ज्यादा होने की वजह से इसे 2 पार्ट में डिवाइड किया गया। रणवीर को अपने स्टाफ की जरूरत थी इन्टेंस शेड्यूल और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए।’
सोर्स ने बताया कि आप देखेंगे कि रणवीर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है। उन्होंने कभी 25 किलो वजन बढ़ाया है तो कभी 15 किलो कम किया है और 12-24 घंटे काम किया है एक दिन में।
धुरंधर में बता दें कि रणवीर ने जसकिरत सिंह रांगी का किरदार निभाया है जो इंडियन स्पाई है और हमजा नाम बदलकर भारत को आतंकवादियों से बचाना चाहता है। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और इसमें रणवीर के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी हैं।

