टीवी देखने से मना किया तो 12 साल के बच्चे ने जान दी, गाजियाबाद के बाद नोएडा में अनहोनी

Sanchar Now
3 Min Read

बीते दिनों गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने मोबाइल फोन और कोरियन कंटेंट को देखने से रोकने पर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना से अभिवाक डरे हुए हैं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता कि एक ऐसी ही खबर अब नोएडा से सामने आ रही है। जहां एक 12 साल के बच्चे ने छोटी सी बात के ऊपर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय मासूम ने ऐसा कदम इसलिए उठाया था क्योंकि उसकी मां ने उससे टीवी देखने के लिए माना किया था। यह घटना नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के नगला चरण दास गांव की है।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनका बच्चा गोलू टीवी देखने का बहुत देखता था। इस बात से परेशान होकर उसकी मां ने बच्चे को डांट दिया। परिवार के अनुसार गोलू ने इसी बात से नाराज होकर रात में आत्महत्या कर ली। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवदेश प्रताप सिंह ने बताया कि नगला चरण दास के रहने वाले अमित कुमार का बेटा गोलू कक्षा 5 में पढ़ता था।

उन्होंने आगे कहा कि लड़का टीवी देखने का शौकीन था। इस बात से उसके माता-पिता परेशान रहते थे। जिसके चलते गोलू की मां ने उसे डांट दिया। उन्होंने बच्चे को धमकाकर कहा कि वह टीवी का केवल कटवा देंगी। बच्चा इस बात से परेशान हो गया और अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें  2200 किसानों को प्लॉट मिलने का रास्ता साफ, नोएडा प्राधिकरण ने किया यह काम

गाजियाबाद और नोएडा में एक हफ्ते में हुई इन दोनों घटनाओं में एक बात कॉमन है कि दोनों केस में सुसाइड किसी लत की वजह से किया गया। गाजियाबाद में कोरियन कल्चर के प्रति पागलपन और नोएडा में टीवी देखने की लत ने एक हफ्ता में 4 मासूमों की जान छीन ली। यह दोनों ही घटनाएं भारतीय लोगों को सबक लेने और डराने वाली है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment