कक्षा 7 की छात्रा बाथरूम में कैद रही, शिकायत पर एक्शन की जगह मिली डांट; ग्रेटर नोएडा के रायन स्कूल पर उठे सवाल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे से अधिक उनकी बेटी बाथरूम में बंद रही। पीड़िता के पिता का कहना है कि जब मामले की शिकायत उसने शिक्षिका से की तो उल्टा उसके साथ ही बदसलूकी की गई। इसके साथ उससे माफीनामा भी लिखवाया गया।

पिता ने स्कूल प्रबंधन का रवैया सही नहीं होने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता शुक्रवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार से मामले की शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई कराने की बात कही है।विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसकी बेटी रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करती है। बृहस्पतिवार को लंच के समय पर वह बाथरूम गई थी, इस दौरान बाहर से किसी ने दरवाजे को बंद कर दिया और वह करीब उसी के अंदर एक घंटे तक बंद रही। लंच खत्म होने के काफी देर बाद जब सफाई कर्मी बाथरूम को साफ करने के लिए गया था, तब वह बाहर निकल सकी।

आरोप है कि इस मामले की शिकायत उनकी बेटी ने अपनी शिक्षिका से की, तो उल्टा उसे ही डांटा गया और गायब रहने का गलत ढंग से माफीनामा लिखवाया गया है। इससे उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है। शुक्रवार को स्कूल भी नहीं गई है। उन्होंने भी स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला है। पिता सीसीटीवी निकलवाने की मांग कर रहे हैं।

उधर, प्रधानाचार्य सुधा सिंह का कहना है। कि जो भी आरोप लगाया जा रहे हैं। वह गलत हैं। अभिभावकों को मिलने के लिए बुलाया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment