वाराणसी में मौलाना का सिर काटकर लाने वालों को 21 लाख रुपये का हिंदू युवा वाहिनी ने घोष‍ित क‍िया इनाम, पुतला फूंका

Sanchar Now
3 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा की गई टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। वाराणसी में रविवार को हिंदू युवा वाहिनी और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मौलाना के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने मौलाना का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान तक कर दिया।

रविवार दोपहर बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मैदागिन चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं और वे मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर मौलाना का पुतला फूंका और भारत सरकार से उसकी नागरिकता तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सीएम योगी की पूजनीय माताजी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करोड़ों हिंदुओं की आस्था और भावनाओं पर प्रहार है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने मीडिया के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां केवल उनकी मां नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का प्रतीक हैं। उन्होंने एलान किया कि जो कोई भी इस अपमान का बदला लेते हुए मौलाना का सिर काटकर लाएगा, उसे संस्था की ओर से 21 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

अम्बरीश सिंह भोला ने आगे कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की घटिया और भड़काऊ टिप्पणी समाज में वैमनस्यता फैलाने की एक गहरी साजिश है। ऐसी उकसाने वाली भाषा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि जल्द ही आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।

पढ़ें  दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर युवती को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

भोला ने कहा कि ऐसे लोगों को भारत में रहने का हक नहीं है। मौलाना की नागरिकता समाप्त करने की मांग भी भारत सरकार से की। कहा कि योगी आदित्यनाथ जी क्या चीज हैं सभी लोग जानते हैं। मौलाना की सात पुश्तें याद रखेंगी कि इस तरह का बयान कैसे दिया गया। यह बयान एक व्यक्ति का नहीं है, उस धर्म का बयान है। वह धर्मगुरु हैं, उनकी मानसिकता सबके सामने आई है। अपने देश में देवियों को मां के रूप में पूजा जाता है।

इस दौरान नवीन कश्यप, अजय सिंह, सन्नी गुप्ता और विनय जायसवाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि बिहार पुलिस और यूपी पुलिस समन्वय बनाकर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment