पिता की हत्या की आरोपी बेटी व प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जेवर कस्बे में 2 दिन पहले मजदूर की बेरहमी से की गई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम मामले का खुलासा करते हुए मृतक की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक दोनों ने ही मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपी नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में लिया है जबकि उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

दरअसल, जेवर निवासी पंचम सिंह का 10 जनवरी को घर से कुछ दूरी पर उसका शव मिला था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। बृहस्पतिवार को पंचम सिंह की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने काना गढ़ी रोड सीएससी जेवर के पास से जेवर निवासी हरेंद्र को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल लोहे की रोड़ (सब्बल), आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए है पुलिस ने बताया कि हरेंद्र और पंचम सिंह की नाबालिक बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका पंचम सिंह विरोध करता था। इसी बात को लेकर पंचम सिंह की नाबालिक बेटी व उसके प्रेमी हरेंद्र ने पंचम सिंह की हत्या का षड्यंत्र रचा और 10 जनवरी की रात जब पंचम सिंह अपने मोबाइल फोन को अपने मित्र रमेश चंद्र के घर चार्जिंग पर लगा कर घर वापस लौट रहा था तभी हरेंद्र ने लोहे के सब्बल से पंचम सिंह पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक की पुत्री व आरोपी प्रेमी हरेंद्र ने शव को छिपाने के लिए खाली पड़े प्लॉट की बाउंड्री में फेंक दिया। सुबह लोगों ने वहां पर शव को देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

पढ़ें  ख़ुशख़बरी! ग्रेटर नोएडा से उत्तराखंड के तीन शहरो के लिए बस सेवा हुई सुरु, जाने समय और किराया।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पंचम सिंह की नाबालिग बेटी को अभिरक्षा में ले लिया है और उसकेआरोपी प्रेमी हरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसको पुलिस कल न्यायालय में पेश कर जेल भेजेगी। पुलिस ने बताया कि पंचम सिंह की पत्नी की 15 दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी वही पंचम सिंह नाबालिग बेटी व हरेंद्र के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था जिसको लेकर बेटी व उसके प्रेमी ने उस को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 10 जनवरी की रात को घर से कुछ दूरी पर लोहे की रॉड सर में मारकर पंचम सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर से कुछ दूरी पर खाली बॉर्डर में फेंक दिया पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment