ग्रेटर नोएडा के जेल में नाइजीरियन कैदी की मौत, किडनी फेल होने से गई जान, दूतावास को सूचना

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद एक विदेशी नाइजीरियन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह विदेशी नागरिक एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कई सालों से जेल में बंद था। जेल प्रशासन ने बताया कि कैदी बीमार पड़ गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था और इसी दौरान मौत हो गई।

यह मामला गौतम बुद्ध नगर जिले का है। कैदी एनडीपीएस एक्ट यानी नशीले पदार्थों से जुड़े कानून के तहत सजा काट रहा था। वह लंबे समय से जेल में था। मौत की खबर सामने आने के बाद जेल में हलचल मच गई। परिजनों को सूचना दी गई। इसके अलावा मृतक के तीन दोस्तों को भी इसके बारे में अवगत कराया गया है। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार के मुताबिक, मृतक की पत्नी पहले ही हमारे देश को छोड़कर अपने देश वापस लौट चुकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जेल अधिकारियों के अनुसार, कैदी को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया। उसे बेहतर अस्पताल में ले जाया गया। फिर भी उसकी जान नहीं बच सकी। मृतक को ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 पुलिस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वह मई साल 2023 से वीजा समाप्त होने और एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद था। जेल अधिकारियों के अनुसार, नाइजीरियन कैदी काफी लंबे समय से बीमार था उसकी दोनों किडनी फेल हो गई थी और हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी के शव को उसके दोस्तों या फिर संबंधित देश की एंबेसी को सौंप दिया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment