‘ये जवानी है दीवानी’ की लारा का टूटा घर, शादी के 5 साल बाद पति से तलाक लेंगी एवलिन शर्मा, किसे मिलेगी बच्चे की जिम्मेदारी?

Sanchar Now
4 Min Read

बॉलीवुड की एक और लव स्टोरी का द एंड हो गया है। एक और फेमस एक्ट्रेस ने पति से तलाक कंफर्म कर अपने फैंस को बड़ा दुख दिया है। जी हां! हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ से घर-घर में मशहूर हुई ‘लारा’ यानी एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की। जिन्होंने अपने पति और ऑस्ट्रेलियाई डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और गलियारों में उनके अलग होने की चर्चाएं थीं, जिन पर अब एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग तलाक का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।

एलविन शर्मा का हुआ तलाक

एवलिन और तुषान ने 15 मई, 2021 को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक बेहद निजी ‘व्हाइट वेडिंग’ सेरेमनी में शादी की थी। इस कपल के दो प्यारे बच्चे हैं- बेटी एवा रानिया भिंडी हैं जिसका जन्म शादी के कुछ महीने बाद नवंबर 2021 में हुआ था, और बेटा आर्डन, जिसका स्वागत उन्होंने जुलाई 2023 में किया था। छोटे से खुशहाल परिवार की तस्वीरें अक्सर एवलिन शेयर करती रहती थीं, लेकिन पिछले कुछ समय से तुषान उनकी पोस्ट से नदारद थे, जिसके बाद अलगाव की अटकलें तेज हो गई थीं और अब खुद एक्ट्रेस ने तलाक का ऐलान कर दिया है।

एवलिन ने क्या कहा?

एवलिन ने इस खबर की पुष्टि हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। एवलिन कहा, “हां, हमने रोमांटिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हमारा पूरा ध्यान अपने बच्चों की मिलकर परवरिश करने पर है।” एवलिन ने आगे अपील की कि इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह अलगाव कड़वाहट भरा नहीं बल्कि सौहार्दपूर्ण है और वह आगे भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

पढ़ें  'बिग बॉस 19': 'जो पूरी दुनिया में ट्रबल फैला रहे, उन्हें...', 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान का डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष?

एली अवराम ने कराई थी ‘ब्लाइंड डेट’ पर मुलाकात

दिलचस्प बात यह है कि एवलिन और तुषान की प्रेम कहानी एक ‘ब्लाइंड डेट’ से शुरू हुई थी। यह डेट उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस एली अवराम ने अरेंज करवाई थी। पहली मुलाकात के बाद ही दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे, लेकिन अब पांच साल के इस सफर का अंत हो गया है।

बॉलीवुड करियर पर एक नजर

जर्मन-भारतीय मूल की एवलिन ने 2012 में ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें असली पहचान रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘ये जवानी है दीवानी’ में ‘लारा’ के चुलबुले किरदार से मिली। इसके अलावा वह ‘यारियां’, ‘मैं तेरा हीरो’, ‘साहो’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं। फिलहाल एवलिन ऑस्ट्रेलिया में ही रह रही हैं और अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रही हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment