4 साल की अनायरा, 6 साल की दिशा और 9 साल का निशांत; मां-बाप के साथ वैष्णो देवी यात्रा बन गई आखिरी यात्रा

Sanchar Now
4 Min Read

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बाइक के हाइवे किनारे खड़ी ट्रक में घुसने के कारण हादसा हुआ। हादसे में तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना की भयावहता मौके पर ही पांचों की मौत से समझा जा सकता है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के वैष्णो देवी धाम से लौट रहा था।

क्या है पूरी घटना?

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। खुर्जा की तरफ से बाइक सवार उत्तम सिंह तेज रफ्तार में बुलंदशहर नगर के धमेड़ा अड्डा की तरफ अपने घर आ रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। उस पर उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी सवार थे। देहात कोतवाली में एनएच-34 पर भंसौली कट के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई।

बाइक की टक्कर से टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही पांचों की मौत हो गई। हादसे का शिकार होने वाले लोगों की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सड़क पर शव बिखरा रहा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पांच मौतों से हड़कंप

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें  हाथरस: मां के सामने 24 वर्षीय बेटी की हत्या, बाइक से आए हमलावरों ने मारी गोली

वैष्णो देवी का दर्शन कर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव धानेरा कीरत निवासी 38 वर्षीय उत्तम पुत्र महिपाल सिंह अपनी पत्नी उर्मिला और तीन बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा से वापस लौट रहे थे। परिवार वैष्णो देवी दर्शन कर वापस आया था और खुर्जा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रुका था। शुक्रवार सभी लोग बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के भासौली मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर ही पांचों की मौत

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में उत्तम, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटा निशांत, बेटी दिशा और मासूम अनायरा शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसएसपी बुलंदशहर, एसपी सिटी, सीओ और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ट्रक चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक उर्मिला के भाई रमेश ने बताया कि पूरा परिवार वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। खुर्जा में रिश्तेदारी में रुकने के बाद वे अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment