घर पर मिलने पहुंचे प्रेमी ने स्वजन के सामने गला दबाकर प्रेमिका को मार डाला

Sanchar Now
3 Min Read

शामली जिले के थानाभवन के गांव सोंता रसूलपुर में शुक्रवार को हुई घटना ने हड़कंप मच गया। घर में प्रेमी-प्रेमिका अकेले थे और अचानक युवती के परिजन घर पर आ गए। परिजनों ने जब पुलिस बुलाने की चेतावनी दी तो युवती अपने परिजनों के पक्ष में आ गई। इससे बौखलाए प्रेमी में परिजनों के सामने ही युवती की चुनरी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि शुक्रवार को ग्राम सोंता रसूलपुर में 17 वर्षीय रेशमा पुत्री शमशाद घर में अकेली थी। उसकी मां और बहन खेत में काम करने गई थी। पिता शमशाद मजदूरी पर गया था। पिता शमशाद के मुताबिक करीब साढ़े 11 बजे रेशमा की मां नजमा एवं बहन काम से घर लौट आईं। इस दौरान रेशमा गांव के अली मोहम्मद के साथ कमरे में थी। दोनों को कमरे में देख परिजनों ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी। इस पर अली मोहम्मद ने रेशमा से अपने पक्ष में बयान देने को कहा तो रेशमा ने परिजनों का साथ दिया। इस पर अली मोहम्मद बौखला गया और चुनरी से रेशमा का गला दबाकर उसकी हत्या कर कर दी। इसी दौरान अली मोहम्मद का साथी अब्दुल भी वहां पहुंच गया, लेकिन परिजनों को देख वह वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फारेसिक टीम ने भी जांच की।

क्या बोली पुलिस

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे। एसपी ने बताया कि युवती और आरोपी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जांच में सामने आया है कि दोनों में अक्सर बातचीत और मेल मिलाप होता था। घर में अकेली होने पर रेशमा ने फोन कर अली मोहम्म्द को घर बुलाया था। परिजन अचानक आ गए और दोनों को अंदर कमरे में देख लिया। रेशमा ने परिजनों के पक्ष में बयान देने की बात कही तो अली मोहम्मद ने चुनरी से गला दबाकर रेशमा की हत्या कर दी। वारदात के बाद अली मोहम्मद ने फोन कर अब्दुल को बुलाया था। अब्दुल वहां परिजनों को देख भाग निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment