‘माही भाई आपके लिए तो कुछ भी…’ प्यारा संदेश लिख जडेजा ने धोनी के साथ शेयर की तस्वीरें

Sanchar Now
2 Min Read

आईपीएल फाइनल मैच में जडेजा ने आखिरी की दो गेंद पर छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी. जडेजा के शानदार परफॉर्मेंस के दम पर चेन्नई ने फाइनल मैच में गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया. फाइनल मैच को जीतने के बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और धोनी के लिए खास मैसेज शेयर किया है. जडेजा ने पोस्ट शेयर किया और लिखा है, ‘माही भाई आपके लिए तो कुछ भी, हमने ये सिर्फ और सिर्फ धोनी के लिए किया है.’, जडेजा का यह मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. जो तस्वीर जडेजा ने शेयर की है उसमें उनकी वाइफ भी नजर आ रही हैं.

बता  दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर धोनी और जडेजा का बीच सबकुछ ठीक नहीं है वाली खबर खूब चली थी. खासकर जडेजा ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद लोगों ने ऐसी चर्चा करनी शुरू कर दी थी. लेकिन फाइनल में जडेजा ने सीएसके को आखिरी गेंद पर मैच जीताकर फिर से धोनी का दिल जीत लिया.

बता दें कि जीत के बाद धोनी ने जडेजा को अपने गोद में उठा लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. धोनी ने किसी मैच के फाइनल के बाद पहली बार ऐसा कुछ किया था. यही कारण है कि मैच के बाद जडेजा ने खास मैसेज लिखकर धोनी को यह आईपीएल खिताब ट्रिब्यूट किया है.

पढ़ें  ‘खेसारी तो खुलेआम मेरा अनादर करते हैं..’ भोजपुरी एक्टर पर जमकर बरसीं अक्षरा सिंह, कही ये बातें
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment