कौन हैं महिला IAS अर्चना अग्रवाल? जिन्हें चार महीने के लिए योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आईएएस अर्चना अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। आईएएस अर्चना अग्रवाल मौजूदा समय में अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी संभाल रही थी।

अर्चना अग्रवाल 1990 बैच की आईएएस अधिकारी है। साल 1966 में जन्मी अर्चना अग्रवाल मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने एमए और एमबीए किया है। अर्चना अग्रवाल 16 फरवरी 2016 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई थी। उन्होंने 16 अक्टूबर 2025 को केंद्र से वापस आने के बाद नियुक्ति विभाग में अपनी ज्वाइनिंग दी थी। कुछ दिन वेटिंग में रहने के बाद उन्हें 24 अक्टूबर 2025 को अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

सुल्तानपुर और अयोध्या में रहीं तैनात

अर्चना अग्रवाल साल 2009-10 में उत्तर प्रदेश की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पद तैनात रह चुकी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें राजस्व परिषद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को इस संबंध में तबादला लिस्ट भी जारी हो गई है। आईएएस अर्चना अग्रवाल सुल्तानपुर और अयोध्या में मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर रह चुकी हैं।

पढ़ें  छात्रा को बुलाया, गोली मारी फिर खुद कर ली खुदकुशी… सिरफिरे आशिक की कहानी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment