PM मोदी 17 जुलाई को PGI चंडीगढ़ में करेंगे 3 बड़ी स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Sanchar Now
4 Min Read
xr:d:DAF86pgTyj8:4,j:5365331883283772473,t:24021603

चंडीगढ़: पीजीआईएमईआर (PGIMER) में 17 जुलाई को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक बड़ा हिस्सा जुड़ने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान संस्थान की दो नई अत्याधुनिक इमारतों का उद्घाटन करेंगे और एक नई क्रिटिकल केयर सुविधा की आधारशिला रखेंगे. इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 1,189 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. पीजीआई प्रशासन का कहना है कि इससे मरीजों के इलाज, मेडिकल शिक्षा और रिसर्च को नई मजबूती मिलेगी.

और बेहतर इलाज मिलेगाः पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि यह संस्थान के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अवसर है. उनके मुताबिक ये सिर्फ नई इमारतें नहीं हैं, बल्कि आने वाले वर्षों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बड़ा निवेश है, जिससे मरीजों को आधुनिक और बेहतर इलाज मिल सकेगा.

हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का होगा बेहतर इलाज: प्रो. विवेक लाल ने बताया कि करीब 505 करोड़ रुपये की लागत से बने एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर (AMCC) में 300 बेड, आधुनिक NICU, 6 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और मां और नवजात के लिए एकीकृत उपचार की सुविधा होगी. यहां हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, नवजात शिशुओं की गहन देखभाल, भ्रूण चिकित्सा (फीटल मेडिसिन) और सुरक्षित प्रसव जैसी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी.

इन्फोसिस फाउंडेशन ने 147 करोड़ का दिया है सहयोगः प्रो. विवेक लाल ने बताया कि इस परियोजना के निर्माण में इन्फोसिस फाउंडेशन ने 147 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जो देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में CSR के तहत किए गए सबसे बड़े सहयोगों में से एक है.

न्यूरोसाइंस सेंटर में एक ही छत के नीचे मिलेगा इलाजः करीब 440 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर (ANC) में 300 बेड, 61 ICU बेड और 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं. यहां न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूरो क्रिटिकल केयर और रिहैबिलिटेशन जैसी सभी सेवाएं एक ही भवन में उपलब्ध होंगी. इस सेंटर से स्ट्रोक, ब्रेन इंजरी, रीढ़ की गंभीर बीमारियों और अन्य जटिल न्यूरोलॉजिकल रोगों के मरीजों को तेजी से इलाज मिल सकेगा. निदेशक ने कहा कि “इससे इलाज में होने वाली देरी कम होगी और मरीजों के ठीक होने की संभावना भी बढ़ेगी.”

पढ़ें  विभिन्न पक्षों से चर्चा के बाद स्थानांतरित की गईं संसद परिसर की प्रतिमाएं, गांधी-आंबेडकर की मूर्ति को लेकर विपक्ष नाराज

150 बेड का नया क्रिटिकल केयर ब्लॉक भी बनेगा: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत बनने वाले 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की भी आधारशिला रखेंगे. लगभग 244 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना कोविड-19 महामारी से मिले अनुभवों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. इस ब्लॉक के बनने से पीजीआई में ICU सुविधाएं बढ़ेंगी, ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाएं मजबूत होंगी और किसी भी आपदा या महामारी जैसी स्थिति से निपटने की क्षमता में भी बड़ा इजाफा होगा.ठ

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने में अधिक सक्षम होगा पीजीआईः प्रो. विवेक लाल ने बताया कि “प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक, तकनीकी, चिकित्सा और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.” उन्होंने कहा कि “इन परियोजनाओं के शुरू होने के बाद पीजीआई देशभर से आने वाले मरीजों को और बेहतर, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पहले से अधिक सक्षम होगा.”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment